फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wardbandi: No objection came

वार्डबंदी : नहीं आई कोई आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Wardbandi: No objection came
पानीपत। नगर निगम क्षेत्र की नई वार्डबंदी के प्रारुप का नोटिफिकेशन जारी होने के दूसरे दिन भी कोई दावा और आपत्ति नहीं दर्ज की गई। इसको लेकर उपायुक्त और निगम कार्यालय में शाखा बनाई गई हैं।
विज्ञापन

अब इसको तीन दिन बाकी हैं। इन दिनों में सामने आए दावों और आपत्तियों को सुनकर निदेशालय भेजा जाएगा। इस के आधार वार्डबंदी का फाइनल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इन सबके बीच अमर उजाला को नई वार्डबंदी का नक्शा सबसे पहले मिला है।
विज्ञापन

नगर निगम में इस बार 26 वार्ड बनाए गए हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक ने शनिवार को नई वार्डबंदी के प्रारुप का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसको लेकर दावे और आपत्ति सुनने को पांच दिन का समय तय किया था। सोमवार को दूसरे दिन कोई दावा और आपत्ति दर्ज नहीं की गई। जानकारों का कहना है कि रविवार और सोमवार को अवकाश के चलते दावे और आपत्ति नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार से बाकी तीन दिन कार्यदिवस पर दावे और आपत्ति आ सकती हैं। इनका उपायुक्त के स्तर पर समाधान किया जाएगा।
कई कॉलोनियों को दो वार्डों में बांटा ः नई वार्डबंदी में कई कॉलोनियों को दो वार्डों में बांट दिया गया है। ऐसे में दूसरे पक्ष के लोगों के आगे आने की उम्मीद बहुत कम हैं। विपक्ष के लोग इनके दावे और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। हाली कॉलोनी और गोसली मोहल्ले समेत कई कॉलोनियों को बांटा गया है। वहीं वार्ड-21 में दत्ता कॉलोनी व शोंधापुर और ज्योति कॉलोनी के साथ कुलदीप नगर का कुछ हिस्सा लिया है। कुलदीप नगर दोनों नहर के नजदीक काबड़ी रोड के नजदीक है। जानकारों का मानना है कि एडहॉक कमेटी ने भाजपा उम्मीदवारों की मजबूत बनाने के लिए इस तरह का जोड़ तोड़ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed