{"_id":"6436a64d7eb22e2e13080e64","slug":"wanted-to-do-research-in-chemistry-panipat-news-c-18-1-89327-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसडी कॉलेज के तीन होनहारों ने केयूके की मेरिट में पाया स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसडी कॉलेज के तीन होनहारों ने केयूके की मेरिट में पाया स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-1
रसायन शास्त्र में करना चाहते थे शोध
प्राचार्य ने तीनों विद्यार्थियों का किया स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज के तीन होनहारों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की एमएससी केमिस्ट्री प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में मेरिट में स्थान पाया है। इनमें पूनम ने 225 अंकों के साथ तीसरा, निखिल ने 211 अंकों के साथ छठा और दीक्षा ने 209 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान बनाया है। तीनों का इसी विषय में शोध कर आगे बढ़ने का सपना है।
कॉलेज प्रधान पवन गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बुधवार को कॉलेज में पहुंचने पर तीनों विद्यार्थियों का स्वागत किया। रसायन स्नातकोत्तर विभाग से डॉ. प्रोमिला, प्रो. राहुल, प्रो. शिवी और प्रो. प्रियंका ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से खुद को साबित किया है। प्राचार्य ने बताया कि केमिस्ट्री में कॅरियर को लेकर कई विकल्प हैं। कॉलेज, विश्वविद्यालय और संस्थानों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तो हैं ही, साथ ही अनुसंधान, उद्योग और तकनीक के क्षेत्र में भी रसायन शास्त्र की उपलब्धता है। प्रधान पवन गोयल ने कहा कि विद्यार्थी आगे चलकर खुद के साथ समाज व देश को मजबूत बनाएं।
तीनों का रसायन में शोध करने का सपना -
पूनम, निखिल और दीक्षा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और प्राध्यापकों की दिया है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में इसी विषय में शोध करेंगे। वे इसी तरह मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहेंगे और आगे भी अपने माता-पिता व कॉलेज को गौरवान्वित करेंगे।