फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Walls built around the streets, people upset

गलियों को घेर बनाई दीवार, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Walls built around the streets, people upset
पानीपत। वार्ड नंबर 15 के कृष्णपुरा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और इस पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। इसमें प्लॉट के साथ लगती तीन गलियों को प्लॉट ही चहारदीवारी से शामिल कर लिया गया है। इससे निगम का गंदे पानी का नाला तक चहारदीवारी वाले प्लॉट के अंदर रह गया है। नाले की सफाई न होने से कॉलोनी की निकासी व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

हैरान करने वाली बात ये है कि मलकियत मालिक की पहली रजिस्ट्री में प्लॉट के तीनों तरफ गलियों को दर्शाया गया है। जबकि इसी प्लॉट की दूसरी रजिस्ट्री में इन गलियों को प्लॉट में शामिल दिखाया गया है। ये जमीन करीब 45 गज है। वार्ड नंबर 15 के पार्षद एवं स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत निगम आयुक्त, विधायक व मेयर तक को दी है। साथ ही कार्रवाई न होने पर निगम कार्यालय के समक्ष धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पार्षद को विधायक और मेयर की तरफ से केवल आश्वासन मिला जबकि आयुक्त ने वीरवार को मौके का मुआयना भी किया। उन्होंने बताया कि प्लॉट संबंधित पूरे दस्तावेज मांगे गए हैं। इस पर कोर्ट केस भी बताया जा रहा है। संबंधित पूरे दस्तावेज देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 घरों के लिए निकासी का संकट-
वार्ड नंबर 15 के पार्षद पति अशोक छाबड़ा ने बताया कि उन्हें वार्ड के लोगों से सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो निगम के नाले के ऊपर चहारदीवारी बनी मिली। इस दीवार के अंदर ही निगम का गंदे पानी का नाले तक पर कब्जा कर लिया गया। अब इस नाले की सफाई नहीं हो पा रही है। जिससे वार्ड के करीब 250 घरों के सामने निकासी का संकट बन गया है। पीछे की तरफ नाले से गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है।

मौके का किया निरीक्षण-
संबंधित जमीन का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। संबंधित जमीन के मालिक और निगम से दस्तावेज मांगे गए हैं। इस पर कोर्ट केस भी बताया जा रहा है। दस्तावेज जांचने के बाद ही प्रकरण के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed