फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wakf Board officials who came to take possession of Dinanath Colony had to face opposition

Panipat News: दीनानाथ कॉलोनी में कब्जा लेने पहुंचे वक्फ बोर्ड अधिकारियों ने विरोध का करना पड़ा सामना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
Wakf Board officials who came to take possession of Dinanath Colony had to face opposition
पानीपत। हरियाणा वक्फ बोर्ड के अधिकारियों को दीनानाथ कॉलोनी में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारी यहां पुराने मामले में नोटिस के मामले में कब्जा लेने पहुंचे थे। कॉलोनी के लोगों ने करीब तीन घंटे हंगामा रखा। पुलिस ने बीच में आकर लोगों को शांत किया। कॉलोनी के लोगों ने वक्फ बोर्ड को मौके पर ही किराया जमा कराया। वहीं बोर्ड अधिकारियों ने खाली प्लॉटों का मौके पर ही कब्जा लिया।
विज्ञापन

हरियाणा वक्फ बोर्ड के अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार सुमनलता के साथ वीरवार दोपहर बाद करीब दो दीनानाथ कॉलोनी में पहुंचे। टीम में करीब तीन सौ पुलिसकर्मी साथ रहे। वक्फ बोर्ड के ईओ मोहिनुद्दीन गाजी ने कॉलोनीवासियों को जमीन वक्फ बोर्ड की होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले लोगों को नोटिस दिए गए थे। यह जमीन वक्फ बोर्ड की है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों का विरोध शुरू कर दिया। रमेश, दीपक और हरनारायण ने बताया कि लोगों ने प्राॅपर्टी डीलर पर प्लॉट लिए थे। उनके पास इसके कच्चे कागज भी हैं। वे 20 से 25 वर्ष से अपने मकानों पर काबिज हैं। वक्फ बोर्ड ने आज तक किसी से किराया नहीं मांगा और न ही कोई नोटिस दिया। पिछले दो महीने पहले एक साथ जमीन याद आ गई। मामला बढ़ने पर पुलिस अधिकारी आगे आए। उन्होंने लोगों को समझाया। लोगों ने इसके बाद वक्फ बोर्ड को अपना किराया जमा कराया। करीब 20 लोगों ने मौके पर ही किराया जमा कराकर रसीद ली। वहीं खाली प्लॉटों पर जेसीबी की मदद से कब्जा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed