फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Waiting to lift one lakh quintal wheat

Panipat News: एक लाख क्विंटल गेहूं को उठान का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Waiting to lift one lakh quintal wheat
पानीपत। गेहूं खरीद के 16वें दिन भी अनाज मंडियों में गेहूं उठान गति नहीं पकड़ पाई है। जिले की मंडियों में खरीदे गए करीब एक लाख मीट्रिक टन गेहूं को उठान है। वहीं करीब 16 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद के इंतजार में है। इन सबके बीच डीसी वीरेंद्र दहिया रविवार को भी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने बाबरपुर, सनौली और बापौली अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में रविवार को गेहूं की आवक तेज रही। पानीपत और बाबरपुर अनाज मंडी में गेहूं की आवक अधिक रही। इसके साथ समालखा, इसराना और मतलौडा अनाज मंडी में आवक तेज हुई। खरीद एजेंसियों ने खरीद तो तेज रखी, लेकिन मंडियों से गेहूं का उठान नहीं हो पाया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 1,33,232 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। इसमें से 1,16,669 मीट्रिक टन की खरीद की गई। इसमें से उठान मात्र 15,038 मीट्रिक टन का हो पाया है। बाकी करीब एक लाख मीट्रिक टन का उठान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

डीसी वीरेंद्र दहिया ने रविवार को गेहूं खरीद, उठान कार्य और व्यवस्थाओं को लेकर बाबरपुर, बापौली व सनौली अनाज मंडी का औचक निरिक्षण किया। उन्होंने किसानों से बात कर टोल फ्री नंबर 18001802060 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसान किसी प्रकार की समस्या आने पर इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। मौके पर जिला मंडी अधिकारी महावीर सिंह, डीएफएससी आदित्य कौशिक व हैफेड़ मैनेजर रणधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed