फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wait for the city to be cleaned

Panipat News: शहर की सफाई के लिए करें इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
Wait for the city to be cleaned
पानीपत। शहर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। हालांकि परंपरागत रूप से निगम के पास योजनाओं की लंबी सूची है। अधिकारियों के पास आदेश-निर्देश का तड़का भी है, लेकिन मौके पर सफाई नदारद है। ऐसे में सफाई के लिए शहरवासियों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

शहर के साथ बाहरी कॉलोनियों में गंदगी के जगह-जगह ढेर लगे हुए हैं। साफ-सफाई के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के कार्य में भी खामियां हैं। उल्लेखनीय है कि ड्रेन के किनारे, गोपाल कॉलोनी, विद्यानंद कॉलोनी, बतरा कॉलोनी, कच्चा कैंप, तहसील कैंप की कॉलोनियों , नूरवाला क्षेत्र की कॉलोनी व कुटानी रोड पर गंदगी की सबसे बड़ी समस्या है। इसके चलते शहरवासी बेहाल हैं। साथ ही बीमारियों की आशंका से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग की राह में पानीपत नगर निगम के सामने उपरोक्त स्थिति सबसे बड़ी बाधा साबित होगी। नगर निगम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नई योजना तैयार की है। यह सब कागजों में ही चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर को चार जोन में बांटकर दो कंपनियों को साफ-सफाई और नालों की सफाई का ठेका दिया है। इसके साथ जेबीएम कंपनी को डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का ठेका दिया गया है। शहरवासियों की माने तो किसी भी कंपनी का कार्य संतोषजनक शहर में नजर नहीं आता।
मुख्य बाजार और शहर के पॉश एरिया में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कॉलोनियों में नाली निकालने के बाद कई दिन तक कोई उठाने नहीं आता। ऐसे में कूड़े ढेर में गली में बिखर जाते हैं और फिर से नाली में जमा हो जाते हैं। वहीं डोर-टू-डोर कूड़ा उठान को लेकर भी संतोषजनक काम नहीं हो पा रहा है।

ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारों की माने तो शहर से हर रोज करीब 200 टन कूड़ा निकलता है।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed