फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wahe Guruji Ka Khalsa, Wahe Guruji Ki Fateh Ke Nare Gunjayman

Panipat News: वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह के नारे गुंजायमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Wahe Guruji Ka Khalsa, Wahe Guruji Ki Fateh Ke Nare Gunjayman
गुरुद्वारा इसराना साहिब में नगर कीर्तन शुरू करते हुए। संवाद
- गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन के साथ निकाली हिंद की चादर यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में जींद से चली हिंद की चादर शहीदी यात्रा पानीपत पहुंची जहां वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह के नारे गूंज उठे। यात्रा का मंगलवार रात को इसराना कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। गुरुद्वारा इसराना साहिब से बुधवार को यात्री को आगे रवाना किया गया।
गुरुद्वारा के संत राजेद्र सिंह ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया। पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन के लिए हर कोई आगे आ रहा था।
नगर कीर्तन का किया स्वागत

पानीपत। इसराना से यात्रा जीटी रोड एनएच-44 पर पहुंची। एसडीएम मनदीप कुमार ने यात्रा का अभिवादन किया और कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हमारी महान विभूतियों के त्याग व समर्पण का संदेश आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस मौके पर टोल पर पहुंचकर यात्रा का पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से यात्रा में एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की ओर से संत महापुरुषों के जीवन वृतांत को भी दिखाया जा रहा है। गुरुद्वारा पहली पातशाही के सचिव अगम अपार सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर के जीवन, शिक्षाओं और सर्वोच्च बलिदान को दर्शाती यह शहीदी यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रतीक रही है। गुरु तेग बहादुर ने धर्म और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। नगर कीर्तन यात्रा, गुरु के तप, त्याग, विचार और धर्म रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यात्रा
यह ऐतिहासिक यात्रा 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। जहां 25 नवंबर को राज्य स्तरीय भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मोहनजीत सिंह, गुरुद्वारा रामदास सिंह सभा मॉडल टाउन से हरचरण सिंह धम्मू, सुखमणि सभा के कुलवंत सिंह व लखविंद्र सिंह मौजूद रहे।

गुरुद्वारा इसराना साहिब में नगर कीर्तन शुरू करते हुए। संवाद

गुरुद्वारा इसराना साहिब में नगर कीर्तन शुरू करते हुए। संवाद

गुरुद्वारा इसराना साहिब में नगर कीर्तन शुरू करते हुए। संवाद

गुरुद्वारा इसराना साहिब में नगर कीर्तन शुरू करते हुए। संवाद

गुरुद्वारा इसराना साहिब में नगर कीर्तन शुरू करते हुए। संवाद

गुरुद्वारा इसराना साहिब में नगर कीर्तन शुरू करते हुए। संवाद

गुरुद्वारा इसराना साहिब में नगर कीर्तन शुरू करते हुए। संवाद

गुरुद्वारा इसराना साहिब में नगर कीर्तन शुरू करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed