फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Voting remained peaceful in Samalkha city and rural areas

Panipat News: समालखा शहर व ग्रामीण क्षेत्र में शांतिपूर्ण रहा मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Voting remained peaceful in Samalkha city and rural areas
समालखा। लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। गर्मी के बावजूद लोग घरों से निकले और अपने मत का प्रयोग किया। इसके चलते वोटिंग शुरू होते ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गई। वहीं शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर डीसी वीरेंद्र दहिया, एसपी अजीत सिंह शेखावत, डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान ने हलके के मतदान केंद्रों पर जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सुबह सात बजे से ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में वोट डालने को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। गर्मी से बचने के लिए लोग वोटिंग शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए। जिसके चलते लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। गर्मी के बावजूद लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन


गांव करहंंस में जहां 109 वर्षीय रामकिशन ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं कनिका, कीर्ति, गौरव व वंडर गर्ल जाहन्वी ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह दिखा। वोट डालने के बाद वो सेल्फी स्टैंड पर फोटो खिंचते हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा कि देश मजबूत, सुरक्षित, विकसित बनाने के लिए उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ एक जगहों पर ईवीएम में खराबी से मतदान हुआ प्रभावित-

सुबह मतदान शुरू होते ही गांव मनाना के बूथ 171 पर ईवीएम में खराबी आ गई। करीब आठ बजे दूसरी मशीन आई और साढ़े आठ बजे दोबारा से वोटिंग शुरू हो सकी। इसके कारण 8:40 तक केवल 12 ही वोट पड़ सकी थी। वहीं गांव मच्छरौली मं 122 नंबर बूथ पर तकनीकी खराबी के चलते वोटिंग देर से शुरू हो सकी।


गर्मी बढ़ने के साथ ही वोटिंग की रफ्तार हुई धीमी-

सुबह जहां मतदान केन्द्रों पर लम्बी कतारें लगी रही वहीं दोपहर होते होते मतदान केंद्रों पर केवल कर्मी ही नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोग मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचे और शाम को भी मतदान ने ज्यादा गति नहीं पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed