Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Voter list revision drive to begin from June 5

Panipat News: 5 जून से शुरू होगा वोटर सूची पुनरीक्षण अभियान

Tue, 26 May 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 26 May 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Voter list revision drive to begin from June 5
पानीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पांच जून से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा, जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन


जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों—पानीपत ग्रामीण, पानीपत शहर, इसराना और समालखा में चुनावी व्यवस्थाओं, मतदाता सत्यापन और मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन पर चर्चा की गई। जिले
विज्ञापन


में 9.66 लाख मतदाता हैं, जिनमें अब तक 58.88 प्रतिशत की मैपिंग पूरी हो चुकी है। संवाद





जिले में 912 मतदान केंद्र, 912 बीएलओ और 112 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। बीएलओ 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर प्री-फिल्ड एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, वहां नए केंद्र बनाए जाएंगे या पुनर्संरचना की जाएगी। राजनीतिक दलों से इस संबंध में पांच जून तक सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed