{"_id":"694ee40a99fe381bd6066733","slug":"volunteers-captivated-the-audience-with-their-cultural-presentations-panipat-news-c-244-1-sknl1016-149530-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मोहा मन
Sat, 27 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
शिविर में मंच पर उपस्थित कलाकार व पदाधिकारी।
पानीपत। शिक्षा विभाग द्वारा गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र में मुख्यातिथि हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल के वाइस चेयरमैन टीपू पौड़िया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कॉर्डिनेटर सुनील कुमार व मंच संचालन विपिन कुंडू ने किया। स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी।
टीपू पौड़िया ने कहा कि देशभक्ति केवल सीमाओं पर नहीं, प्रत्येक व्यक्ति के कार्यस्थल पर भी होती है। आप वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते हुए और देशभक्ति की भावना रखते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखें। जिन्होंने छात्र जीवन में मेहनत करनी सीख ली, वो इंसान जीवन में कभी असफल नहीं होता। विशिष्ट अतिथि सिविल अस्पताल से चिकित्सक डॉ. शिव कुमार ने टीबी से बचाव व रोकथाम के बारे बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को नशे आदि से बचने और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। हसला जिला प्रधान व कार्यक्रम अधिकारी अजेंद्र कुंडू ने बताया कि शिविर के माध्यम से सभी बच्चों के रहने, खाने और अन्य गतिविधियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष तौर पर असम और महाराष्ट्र के स्वयंसेवकों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य व गायन से अपनी-अपनी संस्कृति को सांझा किया। इस अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह स्कूल निदेशक मनोज धमीजा, पवन गौतम, शीशपाल, रणदीप सिंह, नरेश कुमारी, सुनीता, दीप्ति मलिक, सोनिया हुड्डा, प्रदीप मलिक, मनोज धनख़ड, राजूराम, धनप्रकाश, सुरेंद्र राठी व बलराज सिंह मौजूद रहे।