फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   VLDA killed in road accident, woman injured

Panipat News: सड़क हादसे में वीएलडीए की मौत, महिला घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
VLDA killed in road accident, woman injured
पानीपत। जीटी रोड पर फ्लाईओवर पर बस स्टैंड के सामने पानीपत-करनाल लेन पर चल रही वीएलडीए की कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में कार से टकरा गई। हादसे में वीएलडीए की मौत हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार एक महिला घायल हो गई। शहर थाना पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन




गोहाना की एकता कॉलोनी निवासी विनीत (32) पुत्र कर्मवीर वीएलडीए पद पर कार्यरत थे। वह अपनी कार में सवार होकर सुबह साढ़े सात बजे घर से पशु अस्पताल, झिंझाडी करनाल के लिए रवाना हुए थे। जब वह पानीपत में बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर करनाल दिल्ली लेन पर जा पहुंची। इससे करनाल से दिल्ली की तरफ जा रही कार की टक्कर विनीत की कार से हो गई। हादसे में विनीत की मौत हो गई और कार सवार महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार विनीत छह साल से वीएलडीए पर कार्यरत थे। वह पांच साल पानीपत के बुड़शाम गांव में पशु अस्पताल में तैनात थे। उसके बाद उनका ट्रांसफर करनाल के झिंझाडी़ गांव स्थित पशु अस्पताल में किया गया था, जहां पर वह पिछले एक साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता कर्मवीर पंचायती राज में एसडीओ पर कार्यरत थे, वह जून में ही सेवानिवृत्त हुए है। विनीत तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी, उसकी कोई संतान नहीं है। विनीत से परिवार में मातम पसर गया है। पोस्टमार्टम कराकर विनीत का शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। - इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, प्रभारी, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed