{"_id":"67833002b7bebde875085f6e","slug":"vivek-rathi-won-silver-medal-in-free-style-wrestling-panipat-news-c-244-1-pnp1007-130454-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विवेक राठी ने फ्री स्टाइल कुश्ती में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विवेक राठी ने फ्री स्टाइल कुश्ती में जीता रजत पदक
विज्ञापन
समालखा। एलएनटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र विवेक राठी ने रजत पदक जीतकर कॉलेज और प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने पंजाब के बठिंडा में गुरु काशी विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फ्री-स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में यह पदक जीता है।
कॉलेज की चेयरपर्सन मीनाक्षी गुप्ता, प्राचार्य डॉ. लोकेश शर्मा व मैनेजर सत्यनारायण ने विवेक राठी को शुभकामनाएं दी हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी गुप्ता ने बच्चों को खेलो के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया और कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। शिक्षा के साथ बच्चों को खेलों के प्रति ध्यान देना चाहिए। मैनेजर सत्यनारायण ने बताया कि चार से आठ जनवरी तक पंजाब के बठिंडा में गुरु काशी विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। काॅलेज के बीपीएड के छात्र विवेक राठी निवासी सोनीपत ने रजत पदक जीतकर कॉलेज और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. राजेश भारद्वाज, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. दर्शन धीमान, सोनिया बंसल, प्रदीप कुमार, वरुण तिवारी, गोविंद चौधरी और कमल शर्मा मौजूद रहे।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।