{"_id":"618d888cbcc08d659d22d19d","slug":"visibility-less-due-to-polllution-panipat-news-knl892947175","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण स्तर रेड जोन में, विजिबिलिटी 1 किलोमीटर से घटकर 600 मीटर पर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण स्तर रेड जोन में, विजिबिलिटी 1 किलोमीटर से घटकर 600 मीटर पर आई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला रेड जोन में है। सुबह और शाम स्मॉग की चादर होने की वजह से विजिबिलिटी एक किमी से घटकर 600 मीटर तक आ गई है। दमा रोगियों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वीरवार को एक्यूआई 396 दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब है।
किसानों के पराली जलाने के कारण ही शहर का एक्यूआई बढ़ रहा है। इस सीजन में कृषि विभाग ने उन 94 जगहों को चिह्नित किया है, जहां आग जलती मिली। 54 जगहों पर खेतों में आग लगाने पर कृषि विभाग ने किसानों पर सवा लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। प्रदूषण से आंखों में जलन और गले में खराश की ओपीडी 40 तक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से राहत मिलने की उम्मीद है। दीपावली के 5 दिन के बाद एक्यूआई मंगलवार को 400 के नीचे आया था। मंगलवार को दिन में धूप निकली लेकिन सुबह से धुंध छाई रही।
सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. जितेंद्र त्यागी ने बताया कि पिछले 10 दिनों में सांस लेने में तकलीफ और आंखों में एलर्जी के मरीज बढ़ गए हैं। सिविल अस्पताल में आंखों में जलन, पानी आना के मरीजों की ओपीडी में 40 फीसदी इजाफा हो गया है। पहले उनके पास प्रतिदिन 40-45 मरीज आते थे, दीपावली के बाद ओपीडी 70 से 80 पहुंच गई है। अपील करते हुए कहा कि सुबह और शाम को सैर से बचें। घर में पंखा चलाएं।
विज्ञापन
- ग्रैप के तहत नगर निगम ने सेक्टर 25 में कराया पानी का छिड़काव
सीपीसीबी ने एनसीआर में ग्रैप लागू किया है। ग्रैप के तहत सभी विभागों को प्रदूषण नियंत्रित करने का जिम्मा दिया गया है। नगर निगम ने वीरवार को सेक्टर 25 में पेड़ पौधों व सड़कों के किनारे पानी का छिड़काव कराया, ताकि धूल न उड़े और एक्यूआई का ग्राफ न चढ़े। मेयर अवनीत कौर ने नगर निगम कर्मचारियों को नियमित रूप से पेड़ पौधों पर छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं।
- वायु गुणवत्ता सूचकांक पर नजर
5 नवंबर- 413
6 नवंबर- 337
7 नवंबर- 405
8 नवंबर- 398
9 नवंबर- 386
10 नवंबर- 425
11 नवंबर - 396