फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   visfot at panipat railway station

धमाके से एक बार फिर दहला पानीपत रेलवे स्टेशन, मची अफरा-तफरी

Sat, 16 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 16 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
पानीपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी पानीपत-अंबाला पैसेंजर ट्रेन की बॉगी में शुक्रवार शाम जबरदस्त धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए।
विज्ञापन


धमाके के समय ट्रेन स्टेशन पर खाली थी। घटना में एक महिला बाल-बाल बच गई। धमाके की आवाज सुनकर रेलवे के स्थानीय अधिकारी, आरपीएफ व जीआरपी प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं मधुबन से पहुंची फोरेंसिक टीम व बम निरोधक दस्ते ने भी रात नौ बजे तक गहनता से जांच की। इस दौरान कई तरह की अफवाहें फैलती रही। बाद में जाकर धमाके का कारण ट्रेन के पेंटाग्राफ की वायरिंग में फाल्ट होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर सब सामान्य चल रहा था। 64533 पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से चलकर पानीपत रेलवे स्टेशन पर दोपहर बाद सवा तीन बजे प्लेटफार्म नंबर चार पहुंच गई थी।

ट्रेन को प्लेटफार्म पर रुके हुए सवा दो घंटे हुए थे कि  एक महिला सालवन निवासी गंगो ट्रेन के सबसे आगे वाले डिब्बे में आकर बैठ गई। बैठते ही सीट के पास जोर का धमाका हो गया।

धमाके से सहमी महिला सामान छोड़कर डिब्बे से उतरकर भाग खड़ी हुई। धमाके में डिब्बे की एक खिड़की का कांच टूट कर प्लेटफार्म व डिब्बे में बिखर गया। इस दौरान महिला के हाथ में कांच के टुकड़े भी लगे। धमाके की आवाज को सुन आरपीएफ प्रभारी जीएस गौतम, स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर, जीआरपी प्रभारी रामफल टीम सहित एसडीएम सुभाष श्योराण एवं तहसीलदार हरिओम अत्री मौके पर पहुंचे।

डेढ़ घंटे बाद पहुंची मधुबन से फोरेंसिक टीम
फोरेंसिक टीम के इंचार्ज अरविंद हुड्डा मधुबन से अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे और जांच शुरू की। टीम द्वारा करीब तीन घंटे तक डिब्बे में गहनता से जांच की गई।

इस दौरान किसी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। डिब्बे में महिला गंगो देवी का बैग व उसमें खाद्य सामग्री बरामद की।

अप व डाउन की गाड़ियों को प्लेटफार्म नंबर एक से निकाला
रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में हुए धमाके बाद अप व डाउन की गाड़ियों को प्लेटफार्म नंबर से निकाला गया। वहीं मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर पांच से निकाला गया है।

 दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली कालका शताब्दी एक्सप्रैस को भी प्लेटफार्म नंबर एक से निकाला गया। इस गाड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सफर कर रहे थे। रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके बाद राहत की सांस ली।
शहरी व ग्रामीण विधायकों ने लिया जायजा
रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में हुए धमाके की सूचना के बाद शहरी विधायिका रोहिता रेवड़ी व ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा सवा सात बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए गए है।

पेंटाग्राफ की वायरिंग में फाल्ट होना पाया गया

बम निरोधक दस्ते द्वारा कई घंटे तक ट्रेन व प्लेटफार्म पर चैकिंग अभियान चलाया गया। बम निरोध दस्ते द्वारा यहां पर किसी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जिसके बाद रेलवे अधिकारी आगे कदम बढ़ा सके। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों को पेंटाग्राफ की वायरिंग में फाल्ट आने से बैटरी व अन्य उपकरणों में धमाका होना पाया गया।

रेलवे स्टेशन को करा दिया गया पूरी तरह से खाली

जीआरपी व आरपीएफ ने धमाके के बाद पहले प्लेटफार्म नंबर चार व फिर पूरे रेलवे स्टेशन को खाली करा दिया। जिसके चलते यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। प्लेटफार्म नंबर एक को खाली करा दिया गया। कुछ ही देर में रेलवे का कमांडो दस्ता रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। कमांडो दस्ते ने विशेष चैकिंग अभियान चलाया। देर रात को 50 कमांडो का एक दस्ता भी पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया।

फरवरी 2008 में भी दहला था रेलवे स्टेशन

पानीपत रेलवे स्टेशन पर धमाका इससे पहले भी हो चुका है। 18 फरवरी 2007 को दिल्ली से चलकर लाहौर जाने वाली समझौता एक्सप्रैस में दीवाना रेलवे स्टेशन के पास धमाका हो गया था। जिसमें दो बोगी पूरी तरह से जल गई थी। इस हादसे में 68 यात्री जिंदा जल गए थे और करीब दो दर्जन घायल हो गए थे। ऐसे में यात्री गाड़ी में धमाके की सूचना मिलते ही रेलवे से लेकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ऐसे चला घटनाक्रम
-3:22 बजे यात्री गाड़ी दिल्ली से चलकर पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
-4:30 बजे सालवन निवासी महिला गंगो ट्रेन में बैठ गई।
-5:00 बजे ट्रेन के अगले डिब्बे में अचानक धमाका हो गया।
-5:05 बजे आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे अधिकारी प्लेटफार्म पर पहुंचे।
-5:30 बजे एसडीएम, सीटीएम व तहसीलदार पहुंचे।
-5:45 बजे एसपी राहुल शर्मा व डीएसपी समेत कई थानों के प्रभारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
-6:00 बजे पुलिस अधिकारियों ने डिब्बों का जायजा लिया और रेलवे अधिकारियों से जानकारी ली।
-6:35 बजे कालका शताब्दी एक्सप्रैस को एक नंबर प्लेटफार्म से निकाला गया।
-6:45 बजे मधुबन से बम निरोधक दस्ता रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।
-7:18 बजे शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी पहुंची।
-7:30 बजे ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा पहुंचे।
-8:00 बजे रेलवे के मंडल सुरक्षा आयुक्त परम शिव पहुंचे।
-8:00 बजे तक बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन की जांच की।
-8:30 बजे तक रेलवे स्टेशन के अन्य स्थानों का जायजा लिया।
-8:35 बजे ट्रेन के डिब्बों को बंद किया गया।
-9:00 ट्रेन के अगले डिब्बे को अलग कर यार्ड में ले गए।
-9:30 बजे रेलवे का विशेष कमांडो दस्ता रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।
-10 बजे रेलवे के कमांडो आईजी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ी में एक जोरदार धमका हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि किसी कारण डिब्बे में धमका हुआ है। इस दौरान किसी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया है। जांच की जा रही है।
जीएस गौतम, प्रभारी आरपीएफ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed