फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Villagers of Rahimpur Khedi swam three kilometers to vote

Panipat News: रहीमपुर खेड़ी के ग्रामीण तीन किलोमीटर तैर कर मतदान करने पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Rahimpur Khedi swam three kilometers to vote
सनौली। लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिए यमुना नदी के अंदर टापू पर बसे गांव रहीमपुर खेडी के 110 मतदाताओं ने नदी को ट्रैक्टरों पर सवार होकर व तैरकर तीन किलोमीटर दूर दूसरे गांव मिर्जापुर में मतदान करने पहुंचे। जिला प्र‎शासन द्वारा टापू पर बसे गांव रहीमपुर के मतदाताओं के लिए दूसरे गांव मिर्जापुर में मतदान बूथ बनाया गया था। यहां पर नदी के अंदर पानी में आने-जाने के लिए कोई इंजन बोट मशीन आदि की सुविधा नहीं दी गई।
विज्ञापन


ग्रामीण प्रेम सिंह, रामसिंह, संदीप, बलबीर व राजेश का कहना है कि यमुना के टापू पर बसे रहीमपुर खेड़ी गांव में मतदान केंद्र नहीं है। उन्हें यमुना में पानी होने से गांव से दूसरे गांव मिर्जापुर में तीन किलोमीटर दूर बने मतदान केंद्र पर ट्रैक्टरों पर नदी पार कर आना पड़ा। जान जोखिम में डाल तैरकर भी मतदान करने आना पड़ा है। किसी ने मतदान के लिए इंजन बोट की व्यवस्था नही की।
विज्ञापन





पढ़ी लिखी लड़कियों में उत्साह दिखा

फोटो:71, 75
सनौली। लोकसभा चुनावों को लेकर यमुना से सटे गांवों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुबह और शाम के समय लंबी लाइने लगी रही जबकि दोपहर के समय मतदान केंद्र शांत रहे। ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ी लिखी लड़कियां भी वोट डालने में मतदान केंद्रों पर पहुंची और मतदान में ‎उत्साह दिखाया। गांव सनौली खुर्द राजकीय स्कूल में चार मतदान केंद्र पर मतदान हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गुरुग्राम से मतदान करने पहुंची महिला
फोटो:69
सनौली। गांव सनौली खुर्द निवासी सुभाष हरियाणा पुलिस में तैनात हैं। ड्यूटी पर होने की वजह से वे वोट डालने न आ सके, लेकिन उनकी पत्नी अपने चार बच्चों तीन लड़की राशि, नेहा, वर्ष और एक लडका अमन के साथ पहली बार लोकसभा की वोट डालने करनाल से गांव सनौली खुर्द पहुंची। लड़की राशि ने बताया कि उनके पिता ड्यूटी पर थे। वे अपनी माता देवी व तीनों बहनों और भाई के साथ गाड़ी में करनाल से अपने गांव के मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची।
------------

पीएचडी कर रही गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा शबनम
फोटो:72
सनौली। जेएनयू विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रही गांव नवादा-पार की छात्रा शबनम अपने गांव में मदरसे में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची। उनके चाचा की लड़की सदफ खानपुर में बीए फाइनल की छात्रा भी मतदान करने पहुंची। शबनम ने बताया कि वे पीएचडी की पढ़ाई कर रही है। उन्हें अलीगढ़ विश्वविद्यालय से पढ़ाई में गोल्ड मेडल मिला, लेकिन वे लोकतंत्र में मतदान करने का अपना कर्तव्य निभाना चाहती हैं। वहीं गांव सनौली खुर्द से पहली बार दो बहनें शिवानी व मानसी ने मतदान किया हैं। महिला संगीता ने धूप में अपनी बेटी शर्लिन व सहेली कोमल के साथ मतदान करने पहुंची।
----------
पूर्व सीएम मनोहर लाल ने किया मतदान केंद्रों पर दौरा किया
फोटो:73
सनौली। गांव उझा, बबैल, भलौर सहित कई गांवों में पूर्व सीएम व करनाल लोकसभा से भाजपा ‎प्रत्याशी मनोहर लाल ने मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मतदान बारे जायजा लेते हुए चुनाव संबंधित जानकारी जुटाई। वहीं कार्यकर्ता उनके साथ फोटो खिचंवाते व सेल्फी लेते भी नजर आए।

-----------
100 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों ने किया मतदान

फोटो:74
सनौली। सनौली-बापौली ब्लाॅक के तीन गांवों में 100 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों ने भी अपने-अपने गांव के सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाला। इन तीनों बुजुर्गों ने निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई घर से ही मतदान करने की प्रक्रिया पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा का लाभ नहीं उठाया। गांव रसलापुर के लखी शेख की वोटर कार्ड में आयु 124 वर्ष है। जो जिले के सबसे ज्यादा आयु का बुजुर्ग माना जाता है। उन्होंने अपने परिवार के दूसरे लोगों के साथ रसलापुर के स्कूल के मतदान किया। वहीं नन्हेड़ा गांव की 104 वर्षीय नन्हो देवी ने भी शनिवार को अपने गांव के सरकारी स्कूल के मतदान किया। जलमाना गांव के 105 वर्षीय धर्मबीर सिंह ने अपने गांव के स्कूल में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed