{"_id":"66591e90e91f38c75a0ac3bc","slug":"villagers-expressed-anger-over-lack-of-registry-panipat-news-c-244-1-pnp1004-118957-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रजिस्ट्री न होने से ग्रामीणों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रजिस्ट्री न होने से ग्रामीणों ने जताया रोष
विज्ञापन
सनौली। अवैध काॅलोनियों में प्लॉटों की रजिस्ट्री को लेकर तहसील बापौली कार्यालय में रजिस्ट्री न होने से परेशान प्लाट खरीदारों ने रोष जताया है। उन्होंने कहा कि अगर रजिस्ट्री नहीं की जा रही है तो उनके पैसे वापस किए जाएं। रामचंद्र, दयानंद, संजय, प्रवीन, पवन, राजकुमार, राजपाल आदि ने कहा कि वो बहरामपुर गांव के रकबे की जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान तहसील कार्यालय में उनकी रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की डीटीपी ने रजिस्ट्री बंद की गई है। पीड़ितों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि या तो उनके पैसे वापस करवाएं जाए या फिर उनकी जमीन की रजिस्ट्री करवाई जाए।
इस विषय में नायब तहसीलदार बापौली कैलाश चंद का कहना है कि गांव बहरामपुर, जलालपुर सहित कुछ क्षेत्र की डीटीपी ने रजिस्ट्रियों पर रोक लगाई हुई है। इसलिए जमीन की रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। जबकि अन्य जमीन की रजिस्ट्री हो रही है।