{"_id":"697e66aaecda755a2a04f799","slug":"villagers-are-suffering-due-to-the-dirty-water-filled-in-the-main-street-they-are-preparing-to-appeal-to-the-mla-panipat-news-c-244-1-sknl1016-151489-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मुख्य गली में भरे गंदे पानी से ग्रामीण बेहाल, विधायक से गुहार लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मुख्य गली में भरे गंदे पानी से ग्रामीण बेहाल, विधायक से गुहार लगाने की तैयारी
Sun, 01 Feb 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
गांव बहरामपुर की मैन गली में भरे खडे गंदे पानी से ग्रामीण परेशान।
सनौली। बहरामपुर गांव में मुख्य गली में सूचना पट्ट के पास लंबे समय से गंदा पानी भरा रहने से पूरे गांव के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही गली गांव की मुख्य गली है, जिससे होकर पूरे गांव का आवागमन होता है। पिछले करीब एक महीने से गांव के तालाब (जोहड़) का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य गली में भर गया है, जिससे हालात बद से बदतर हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गली के साथ-साथ आसपास की दो अन्य गलियों में भी गंदा पानी भरा हुआ है। सूचना पट्ट भी गंदे पानी के बीच खड़ा है। गली में भरे गंदे पानी के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को मजबूरी में इसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार छोटे-छोटे बच्चे गंदे पानी में फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में डर और आक्रोश है।
ग्रामीण सुरेश, राजपाल, बलवान, महेश, संदीप, नरेश व प्रदीप ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासन, पंचायत और संबंधित विभागों को अवगत कराया जा चुका है, इसके अलावा खंड अधिकारियों को भी बार-बार जानकारी दी गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे हलका विधायक मनमोहन भड़ाना से मिलकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर राहत दिलाने की अपील की है।