फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   villagers are suffering due to negligence of 2 departments

दो विभागों के बीच लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
villagers are suffering due to negligence of 2 departments
नहर में पानी आने के साथ ही पानीपत की ओर की आउटर सर्विस लेन तालाब बन जाती है। यह स्थिति दो साल से हो रही है और इसकी ओर कोई ध्यान देने को राजी नहीं है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, लेकिन सर्विस लेन पर नहर के पानी को आने से नहीं रोका जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं हाईवे अथार्टी और सिंचाई विभाग इस हालात को एक दूसरे पर थोप रहे हैं। बताया जा रहा है कि ड्रेन-9 से नाले के माध्यम से किसानों के खेतों में जा रहा पानी कुछ दूर जाकर नाले की बजाए हाइवे की सर्विस लेन के साथ बने नालों में जा रहा है, जिससे नाला ओवरफ्लो हो रहा और सर्विस लेन में पानी जमा हो रहा है। ग्रामीण कई बार हाइवे अथार्टी और सिंचाई विभाग से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कुछ भी करने को राजी नहीं है। ग्रामीण नरेश कुमार, संजीव कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, अंग्रेज सिंह, रामसरूप जागलान, प्रवीण कुमार और सुरेंद्र कुमार ने प्रदेश के सीएम मनोहर लाल से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि समस्या का समाधान कराया जाए ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

आश्वासन के अलावा नहीं मिला कुछ
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का इसराना में आगमन हुआ तो सरकारी अमला उन्हें लंबे रास्ते से लेकर पहुंचा था। जिससे जलभराव उनके सामने नहीं आए। ग्रामीणों ने हाइवे की सर्विस लेन पर जल भराव की समस्या को उपमुख्यमंत्री सामने भी उठाया था। ग्रामीण समस्या को सांसद संजय भाटिया, पूर्व विधायक कृष्ण लाल पंवार के सामने भी उठा चुुके हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed