फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Villagers are furious against the BJP's conspiracy on MNREGA, preparations for agitation are in full swing.

Panipat News: मनरेगा पर भाजपा की साजिश के खिलाफ ग्रामीणों में उबाल, आंदोलन की तैयारी तेज

Thu, 29 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 29 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers are furious against the BJP's conspiracy on MNREGA, preparations for agitation are in full swing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा के सह-प्रभारी प्रफुल्ल गुडधे ने मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चुलकाना, ढिंडार, नामुंडा, नारायणा और ढोडपुर गांवों में जाकर मनरेगा से प्रभावित ग्रामीणों, मजदूरों और जॉब कार्ड धारकों से सीधा संवाद किया। बैठकों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने की, साथ ही बैठकों की व्यवस्था वरिष्ठ कांग्रेस नेता कंवर सिंह छौक्कर ने की।

मनरेगा के नाम में बदलाव सहित भाजपा सरकार की ओर से किए जा रहे नए नियमों व फैसलों की पूरी सच्चाई ग्रामीणों के सामने रखी गई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि किस प्रकार योजनाबद्ध तरीके से मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है, इससे गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की आजीविका पर सीधा हमला हो रहा है। इस मौके पर पानीपत मनरेगा प्रभारी सुरेश गुप्ता, पानीपत ग्रामीण के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सचिन कुंडू, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि व जसबीर पन्नू मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed