फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Villagers are angry due to lack of drainage of contaminated water

Panipat News: दूषित पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों में रोष

Fri, 01 Aug 2025 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 01 Aug 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers are angry due to lack of drainage of contaminated water
सनौली। सनौली खुर्द गांव में खंड कार्यालय के साथ लगती मेन फिरनी गली में बारिश होते ही गांव का दूषित पानी गलियों में भर गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दूषि पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। वहीं बीडीपीओ कार्यालय सनौली खुर्द के साथ लगते आंगनबाड़ी प्ले स्कूल प्रांगण में दूषित पानी भरने से जहां मच्छर पनप रहे हैं। वहीं गांव में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

‎ग्रामीण पवन प्र‎जापत, राजेश, मोनू, नीरज, सतबीर, सुखबीर, महाबीर का कहना है कि बारिश होने पर गंदा पानी अनाज मंडी के पास खंड कार्यालय से लगती मेन फिरनी गली में गंदा पानी भर जाने से घरों से निकलना भी दूभर हो जाता हैं। गांव की मेन गली का गंदे पानी की निकासी नहीं होने से दूषित पानी भरा खंडा रहने से इसी फिरनी से दूसरे तामसाबाद गांव में आने-जाने वालों लोगोंं को भी भारी परेशानी हो रही है। वही गली में दूषित पानी भरा रहने से आधा दर्जन मकानों में दरारें भी आ गई है। गांव में दूषित पानी निकासी के लिए कई बार पंचायत, ग्राम सचिव व खंड प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं पर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्राम सचिव जितेंद्र का कहना है कि जल्द ही दूषित पानी निकासी की समस्या हल कराई जाएगी। गंदा नाला अधर में है पूरा गंदे नाले का निर्माण कराकर समस्या हल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed