{"_id":"675b4a98773be8acc10a68c4","slug":"villagers-appealed-to-get-liquor-vends-removed-from-the-population-panipat-news-c-244-1-pnp1007-128914-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ग्रामीणों ने शराब ठेका आबादी से बाहर करवाने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ग्रामीणों ने शराब ठेका आबादी से बाहर करवाने की लगाई गुहार
विज्ञापन
इसराना। उपमंडल कार्यालय में उपमंडल स्तरीय जनता समस्या समाधान शिविर में वीरवार को चार शिकायतें पहुंची। जिसमें बलाना के ग्रामीण ने शराब ठेके को आबादी से बाहर शिफ्ट करवाने की गुहार लगाई है।
शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे बलाना वासी महा सिंह ने दी शिकायत में बताया कि बलाना में नौल्था मार्ग पर आबादी के अंदर शराब का ठेका चल रहा है। ठेका होने से शराबियों की वजह से आसपास का माहौल खराब हो रहा है। लोगों से गाली गलौज रोजमर्रा की बात हो गई है। महिलाएं घरों से बाहर निकलने से कतराती है। उन्होंने एसडीएम को शिकायत देकर शराब ठेका आबादी से बाहर शिफ्ट कराने की गुहार लगाई है। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए डीईटीसी को शिकायत संस्तुति की है। दूसरी शिकायत में रामपाल वासी कैथ गांव ने बताया कि उसके भाई ने उसके खेत में जा रही नाली बंद कर दी। जिससे उसके खेत में फसल को पानी नहीं दिया रहा। गांव में उसके प्लॉट पर विवाद खड़ा कर परेशान किया जा रहा है। एसडीएम ने मामले को एसएचओ को कार्रवाई को लिखा है।
तीसरे मामले में सुताना गांव निवासी रामकुमार ने दी शिकायत में बताया कि गांव के पास उनके खाद के गड्ढे हैं। जिनकी निशानदेही कराकर उन्हें कब्जा दिलाया जाए। एसडीएम ने शिकायत को तहसीलदार मतलौडा को कार्रवाई को लिखा है। एसडीएम ज्योति मित्तल ने संबंधित विभाग को शिकायतों का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने व प्राथमिकता से समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से शिविर में हाजिर होने के निर्देशों को गंभीरता से लेने को कहा है।