फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vikrant won gold in 77.82m javelin throw in Mangaluru

मंगलूरु में 77.82 मीटर भाला फेंक विक्रांत ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vikrant won gold in 77.82m javelin throw in Mangaluru
पानीपत। भाला के साथ विक्रांत मलिक। - फोटो : Panipat
पानीपत। वर्ष 2013 में जेवलिन थ्रो की शुरुआत करने वाले गांव उग्राखेड़ी निवासी विक्रांत मलिक ने मंगलवार को कर्नाटक में मंगलूरु में आयोजित ऑल इंडिया जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप में 77.82 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन

जिले में नीरज चोपड़ा के साथ ही विक्रांत मलिक की गिनती सर्वश्रेष्ठ जेवलिन थ्रोअर में की जाती है। इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 79.50 मीटर है। विक्रांत को कोच और उनके पिता राजेंद्र मलिक अभ्यास कराते हैं। पिता फौजी हैं और उन्हें वह खेलने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते हैं। स्टेडियम के साथ ही पिता गांव उग्राखेड़ी में बेटे को अभ्यास कराते हैं।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर दूर जाकर करना पड़ता है जेवलिन थ्रो का अभ्यास
विक्रांत ने बताया कि वह सप्ताह में दो से तीन दिन जेवलिन थ्रो का अभ्यास करते हैं। गांव में स्टेडियम न होने के कारण चौटाला रोड के सिवाह स्टेडियम में जाकर अभ्यास करते हैं, जोकि गांव उग्राखेड़ी से पांच किलोमीटर दूर है। चौटाला रोड पर यह स्टेडियम भी दो से तीन महीने पहले ही तैयार हुआ है। उससे पहले वह गांव में ही खेत में भाला फेंककर अभ्यास करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नेशनल व सात स्टेट चैंपियनशिप में जीत चुके हैं पदक
नेशनल चैंपियनशिप में तीन रजत
-जूनिअर नेशनल चैंपियनशिप 2013 में रजत पदक
-सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2018 में रजत पदक
- ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में रजत पदक
- ऑल इंडिया जेवलिन थ्रो 2021 में स्वर्ण पदक
- ऑल इंडिया जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed