फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vikrant from seat belt, Pankaj from shirt button and Sugam from Kada

सीट बेल्ट से विक्रांत, शर्ट के बटन से पंकज और कड़े से हुई सुगम की पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vikrant from seat belt, Pankaj from shirt button and Sugam from Kada
इसराना/पानीपत। इसराना के पास स्टेट हाईवे पर कार में जिंदा जले तीनों युवकों की शवों की पहचान फौरी तौर पर कर ली गई, लेकिन पुख्ता करने के लिए सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजे गए हैं। शनिवार को तीनों युवकों के परिजनों को शवगृह बुलाया गया और बरीकी से देखने के लिए कहा गया। इसके बाद फौरी तौर पर तीनों शवों की पहचान की गई, लेकिन डीएनए जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही इसे पुख्ता माना जा सकेगा।
विज्ञापन

एक युवक के शव पर कार की सीट बेल्ट चिपकी मिली। जिस पर माना जा रहा है कि यह शव पैथ लैब संचालक विक्रांत का ही है क्योंकि कार उन्हीं की थी। पैथ लैब संचालक के पास काम करने वाले एक टेक्निशियन ने पुलिस को बताया कि विक्रांत ही लैब से कार चलाकर ले गया था। शव पर टी-शर्ट के अंश भी मिले हैं। जलालपुर प्रथम निवासी पंकज की पहचान फिलहाल शर्ट के बटन से हुई। शर्ट के तीन बटन पूरी तरह नहीं जले थे। गांव बराना निवासी सुगम की शनाख्त हाथ में पहले कड़े और कद के अनुमान से की गई है। सुगम का कद विक्रांत और पंकज से कम था।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक और शनिवार को दो शवों का पोस्टमार्टम फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नारायण डबास, सर्जन डॉ. संजीव गुप्ता एवं हड्डी रोगी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप के बोर्ड ने किया। दोपहर 12 बजे तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। डॉक्टरों ने शवों के डीएनए एवं विसरा सैंपल मधुबन लैब भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर शनाख्त पुख्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ट्रक चालक की धरपकड़ में जुटी
शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसराना स्थित नई अनाज मंडी के कट पर मुड़ रहे ट्रक की साइड में लगी स्टेपनी से आई-20 कार ओवरटेक करते समय टकरा गई थी। हादसे में सीएनजी चालित कार में भयंकर आग लग गई। आग लगने से कार लॉक हो गई थी। इस वजह से कार में सवार तीनों युवक बाहर नहीं निकल पाए और वे जिंदा जल गए थे। करीब 45 मिनट तक कार जलती रही तथा आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तो महज कंकाल बचे थे। शाम को गाड़ी में सवार युवकों की शनाख्त हो पाई थी। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed