{"_id":"e148c134e3722b6ba4e01491f45c6b05","slug":"victory-aap-delhi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सरकार बनने पर आप ने विजय यात्रा निकाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सरकार बनने पर आप ने विजय यात्रा निकाली
अमर उजाला ब्यूरो/समालखा
Updated Sat, 04 Jan 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत के समालखा में आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली में सरकार बनने की खुशी में शनिवार को आप पार्टी के जिला संयोजक सुनील छौक्कर की अगुवाई में रेलवे रोड से लेकर बस अड्डे तक विजय यात्रा निकाली गई।
यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में पार्टी चुनाव चिन्ह झाड़ू और बैनर लेकर भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने के नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए अब हरियाणा में आम आदमी की झाड़ू चलेगी।
विज्ञापन
जिला संयोजक सुनील छौक्कर ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। पार्टी के साथ रोजाना लोग जुड़कर मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर देश से भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी को जड़ से खत्म करना है तो आप पार्टी को मजबूत करना होगा, क्योंकि आप पार्टी ही देश में भ्रष्टाचार का खात्मा कर सकती है।
छौक्कर ने लोगों का आह्वान करते कहा कि 11 जनवरी को रोड धर्मशाला, पानीपत में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र यादव, नवीन जयहिंद, हरियाणा संयोजक डॉ. आशावंत गुप्ता और प्रदेश सचिव परमजीत कत्याल जनसभा को संबोधित करेंगे।
जोगेंद्र जौरासी ने बताया कि समालखा हलके में आप पार्टी से रोजाना करीब 200 लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप पार्टी का केवल एक ही उद्देश्य है भ्रष्टाचार मुक्त देश, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश और आम आदमी की समस्या का हो समाधान।
इस अवसर पर शोयब आलम, वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी, विनोग अग्रवाल, अंकित वर्मा, डॉ. सुशील, संजीव महाजन, बदलू राम वर्मा, ऋषभ जैन, जयप्रकाश गर्ग मौजूद रहे।