{"_id":"9b1c1f793fbac2aafa2c41eb15dcdfe3","slug":"victim-s-family-warning-to-leave-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार ने दी गांव छोड़ने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार ने दी गांव छोड़ने की चेतावनी
ब्ूयरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Sun, 27 Jul 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव आसन कलां में सस्ते अनाज को लेकर हवाई फायर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली से तंग होकर गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। राशन डिपो के संचालक सुनील ने बताया कि उसने शनिवार को ही मेडिकल जांच करवाकर चौकी में शिकायत दे दी थी लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। दूसरे पक्ष के लोगों ने शाम के समय शिकायत दी। इस पर चौकी इंचार्ज ने मुझे रात को ही चौकी में आने को कहा। पुलिस उल्टा हमें ही धमका रही है। ऐसे गांव में रहने का क्या फायदा। सुनील ने बताया कि अगर पंचायत ने नहीं रोका होता तो वह गांव छोड़ देता। इस मामले को लेकर ग्रामीण सोमवार को एसपी से मिलेंगे। डिपो संचालक ने बताया कि जिस रिवाल्वर से फायर किया गया उसे पुलिस अब तक जब्त नहीं कर पाई है।
यह है मामला
सस्ते अनाज को लेकर शनिवार को डिपो संचालक सुनील व राजपाल के बीच विवाद हो गया था। जब सुनील राजपाल के घर झगडे़ का उल्हाना देने गया तो आरोप है कि उसकी पिटाई कर दी और उस पर हर्वाई फायर भी हुआ। उसने भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगाें ने घर आकर उसकी पिटाई कर दी।