फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   VHP honored Kar Sevaks

Panipat News: विहिप ने कारसेवकों काे किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
VHP honored Kar Sevaks
फोटो-7 और 8
विज्ञापन

-एसडी पीजी कॉलेज में कार सेवक योद्धा सम्मान और धर्म रक्षा निधि समारोह का किया आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। विश्व हिंदू परिषद द्वारा रविवार को एसडी पीजी कॉलेज में कार सेवक योद्धा सम्मान एवं धर्म रक्षा निधि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 200 लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरा हाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
समारोह के मौके पर मंच से आह्वान किया गया कि राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। राम काज अभी खत्म नहीं हुआ है। लोगों को इसके लिए एकजुट होकर आगे आना होगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री वरुण मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सबरी ने श्रीराम की प्रतीक्षा की थी, उसी प्रकार हिंदू समाज के ऐसे वर्ग जो स्वयं को उपेक्षित महसूस करते हैं उन्हें अपने गले लगाया जाना चाहिए। सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न करना चाहिए। ताकि हिंदू समाज मजबूत होकर धर्मांतरण करने वाली ताकतों का मजबूती से जवाब दे सके। समारोह में 1990-92 में अयोध्या के विवादित ढांचे को ध्वस्त करने गए पानीपत के कार सेवक योद्धाओं काे सम्मानित किया। उन्हें रामलला के भव्य चित्र भेंट किए गए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव भाटिया व जिला मंत्री पुनीत बत्रा ने सबका स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि एसडी कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल और हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत चैप्टर के प्रधान विनोद धमीजा रहे। संत महेंद्र नाथ, वेद प्रकाश, दाऊजी महाराज , श्रीनाथ महाराज, शेषनारायण महाराज, पंडित राधे-राधे ने सबको अपने आशीवर्चन दिए। इस मौके पर अनूप गर्ग, रामनारायण रावल, डॉ. हेमा रमन, सतीश धींगड़ा और कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed