फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Veterans will take charge in the last phase of election campaign

Panipat News: चुनाव प्रचार के आखिरी समय में दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Veterans will take charge in the last phase of election campaign
पानीपत। विधानसभा चुनाव के रण में दिग्गजों ने मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस प्रचार-प्रचार के आखिरी दिनों में पानीपत में अपनी ताकत झोंकेगी। भाजपा पानीपत शहर और बापौली तो कांग्रेस समालखा व इसराना के मतलौडा में रैली करेंगी। दोनों दलों ने इसको लेकर तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले कई दिन से प्रचार प्रसार चल रहा है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा व कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रत्याशी लगातार मैदान में हैं। इनको बीच-बीच में बड़े नेता आकर ऑक्सीजन दे रहे हैं। पांच अक्टूबर को मतदान से ठीक पहले भाजपा व कांग्रेस ने पानीपत में रैली तय की हैं। एक अक्टूबर को पानीपत में चार बड़े कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
भाजपा की शहरी और समालखा में रैली
भाजपा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक अक्टूबर को दो बड़ी रैली संबोधित करेंगे। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र की रैली पुरानी सब्जी मंडी तय की है। इसका नाम जन आशीर्वाद रैली रखा है। वे यहां सुबह 10 बजे रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ समालखा विधानसभा क्षेत्र की रैली बापौली अनाज मंडी में तय की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पानीपत के बाद बापौली में रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
कांग्रेस की समालखा में तय, मतलौडा में तैयारी
कांग्रेस के इसराना विधानसभा क्षेत्र के को-ऑर्डिनेटर अनिल मलिक ने बताया कि कांग्रेस की एक अक्टूबर को समालखा अनाज मंडी में रैली तय की है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर के समर्थन में रैली की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट रैली को संबोधित करेंगे। रोहतक सांसद की इसराना विधानसभा के अंतर्गत मतलौडा अनाज मंडी में एक अक्टूबर को रैली प्रस्तावित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed