{"_id":"6a5a9d531ae2a279950b75f3","slug":"vehicles-stopped-on-gt-road-for-the-education-ministers-bicycle-rally-panipat-news-c-244-1-pnp1001-160783-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिक्षा मंत्री की साइकिल यात्रा के लिए जीटी रोड पर वाहनों को रोका, पुराना बस स्टैंड के सामने खोला कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिक्षा मंत्री की साइकिल यात्रा के लिए जीटी रोड पर वाहनों को रोका, पुराना बस स्टैंड के सामने खोला कट
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड पर खोला गया रास्ता। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में शुक्रवार को वीवीआईपी आयोजन के चलते आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निकाली साइकिल यात्रा के कारण पूरे जीटी रोड पर वाहनों चालकों को परेशानी में डाल दिया। सुरक्षा के नाम पर यातायात पुलिस ने जीटी रोड टोल प्लाजा पर सभी वाहनों को रोक दिया। यात्रा को सुगम रास्ता देने के लिए पुराना बस स्टैंड के सामने वाले कट को तो खोल दिया गया। ऐसे में राहगीर भीषण गर्मी में करीब पौने घंटे तक परेशान रहे।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सुबह साढ़े नौ बजे एल्डिको से इस साइकिल यात्रा की शुरुआत की। इस विशेष यात्रा में उनके साथ जिले के उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह भी साइकिल चलाते हुए साथ चल रहे थे। यह साइकिल यात्रा जैसे ही टोल प्लाजा से शहर की तरफ बढ़ी तो वहां तैनात यातायात पुलिस ने एलिवेटेड हाईवे और नीचे जीटी रोड से आने वाले सभी वाहनों को टोल प्लाजा पर ही रोक दिया।
37 डिग्री पारे और उमस में बंद रहे वाहनों के पहिए
पुलिस प्रशासन ने मंत्री और आला अफसरों की यात्रा को निर्बाध निकालने के लिए एलिवेटेड हाईवे और मुख्य मार्ग के वाहनों को आधे से पौने घंटे तक लगातार रोके रखा। पुलिस ने साइकिल यात्रा के निकल जाने के आधे घंटे बाद भी आम जनता के वाहनों को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा में भारी उमस थी। चिलचिलाती गर्मी और उमस के बीच बंद गाड़ियों में बैठे चालकों, बच्चों और महिलाओं को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एल्डिको से शुरू होकर यह यात्रा स्थानीय आर्य पीजी कॉलेज जाकर संपन्न हुई, लेकिन पीछे छोड़ गई कई किलोमीटर लंबा जाम। इसी तरह दोपहर बाद कार्यक्रम समापन पर जीटी रोड के वाहनों को रोक दिया।
विज्ञापन
वाहन चालकों का फूटा दर्द
वाहन चालक रमेश ने बताया कि ने 37 डिग्री तापमान के बीच इस बेहद खराब उमस वाले मौसम में हमारी गाड़ियों को सड़क पर रोक दिया गया। मंत्री की साइकिल यात्रा के निकल जाने के आधे घंटे बाद भी पुलिस वाले वाहनों को आगे नहीं चलने दे रहे हैं। इस भीषण गर्मी और उमस के चलते गाड़ियों के भीतर बैठना और सड़क पर इंतजार करना किसी सजा जैसा हो गया है।
वाहन चालक कृष्ण ने बताया कि मुझे समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंचना था, लेकिन यहां आकर फंस गए हैं। अब यातायात पुलिस ने चारों तरफ से रास्ता रोक दिया है। वे पिछले आधे घंटे से यहीं खड़े होकर जाम के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वीवीआईपी कार्यक्रमों के नाम पर ड्यूटी जाने वाले कामकाजी लोगों का रास्ता इस तरह रोकना बिल्कुल गलत है।
वर्जन :
साइकिल यात्रा में सुरक्षा को देखते यातायात को कुछ देर रोका गया था। इसके बाद यातायात सामान्य कर दिया गया था।
सुरेश कुमार, डीएसपी यातायात।