फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vehicle thief gang became active in the city, six incidents in 48 hours

Panipat News: शहर में वाहन चोर गिरोह हुआ सक्रिय, 48 घंटे में छह वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 03:19 AM IST
विज्ञापन
Vehicle thief gang became active in the city, six incidents in 48 hours
पानीपत। शहर में एक बार फिर वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। आरोपियों ने 48 घंटे में छह वारदातों को अंजाम दिया है, यानी हर आठ घंटे बाद एक वाहन चोरी हो रहा है। इस संबंध में पीड़ितों की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके अलावा मोबाइल झपटमारी और घरों में चोरी की वारदातें भी लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

केस नंबर--1
सेक्टर-24 निवासी राजकुमार ने बताया कि एक सितंबर को अपनी बाइक लेकर इंद्र विविंग फैक्टरी में सुबह साढ़े नौ बजे के करीब आया था। आधे घंटे बाद ही बाहर आकर देखा तो बाइक वहां पर नहीं मिली। उसने आस पास में तलाश की, पर कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद उसने चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


केस नंबर--2
भारत नगर निवासी दिनेश कुमार ने शुक्रवार को सुबह आठ बजे बाइक लेकर कंपनी में गया था। बाइक को बाहर खड़ा करके अंदर चला गया। शाम को साढ़े पांच बजे के करीब चाय पीने आया तो भी बाइक खड़ी थी, लेकिन शाम को छुट्टी के समय साढ़े छह बजे के करीब बाहर आया तो बाइक गायब मिली। जिसके बाद उसने चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर--3
उग्राखेड़ी गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि स्पलेंडर प्लस बाइक पर रात में साढ़े 11 बजे के करीब किसी काम से आया था। रात में साढ़े 12 बजे के करीब उसने अपनी बाइक को कृष्णा होटल के पास में खड़ा कर दिया। अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे के करीब बाहर आया तो बाइक गायब मिली।

केस नंबर--4
हरिनगर निवासी कादिर ने बताया कि उसने प्लेटिना बाइक ले रखी थी। 31 अगस्त की रात को कमरे के सामने से अज्ञात व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा बाइक चोरी कर ले गया। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

केस नंबर--5
हरि सिंह कॉलोनी निवासी अर्जुन ने बताया कि 31 अगस्त की रात को नौ बजे के करीब अपने दोस्त अनू के पास बिचपड़ी चौक स्थित फैक्ट्री में मिलने के लिए गया था। वह 30 मिनट बाद बाहर आया तो उसकी बाइक चोरी थी। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


केस नंबर--6
उग्राखेड़ी निवासी विशाल ने बताया कि 31 अगस्त की रात को उसकी बहन की नागरिक अस्पताल पानीपत में डिलीवरी होनी थी। उससे मिलने के लिए वो अपनी बाइक पर सवार होकर आया था। उसने बाइक को इमरजेंसी वार्ड के साथ में खड़ा कर दिया और अंदर चला गया। देर रात साढ़े 12 बजे के करीब बाहर आया तो बाइक गायब मिली। शहर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed