फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vehicle thief caught, 10 bikes recovered

वाहन चोर पकड़ा, 10 बाइक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Vehicle thief caught, 10 bikes recovered
पानीपत। सीआईए-2 की टीम ने वाहन चोर धर दबोचा। उससे चोरी की 10 बाइकें बरामद की गई हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार की रात सूचना के बाद अंसध नाका पर नाकाबंदी कर कुरुक्षेत्र के दयालपुर निवासी संजय को रोका। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि उसने उस बाइक को 10 दिन पहले तहसील कैंप से चोरी की थी। यह बाइक तहसील कैंप के विकास नगर निवासी सतीश की निकली। आरोपी संजय नशे का आदी है। पिछले छह महीने से बाइक चोरी की वारदात अंजाम दे रहा था। चोरी की बाइकों को एनएफएल के पास बंद पड़ी फैक्टरी में छुपाकर रखता था। उसकी निशानदेही पर बंद फैक्टरी से चोरी की 10 बाइक बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed