{"_id":"6a0cdc1cc68f64dfbc075154","slug":"vehicle-thefts-continue-unabated-in-the-city-with-eight-vehicles-stolen-in-three-days-panipat-news-c-244-1-pnp1012-157543-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शहर में नहीं रुक रही वाहन चोरी, तीन दिन में आठ वाहन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शहर में नहीं रुक रही वाहन चोरी, तीन दिन में आठ वाहन चोरी
विज्ञापन
पानीपत। शहर में वाहन चोरों का गिरोह लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है। शहर में कई क्षेत्र वाहन चोरी के हॉटस्पॉट बन चुके हैं। जिनमें थाना चांदनी बाग क्षेत्र में सबसे अधिक वाहन चोरी हो रही हैं। मात्र तीन दिन में ही वाहन चोरों ने आठ मोटरसाइकिल चोरी कर ली। जिनमें बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। हैरत की बात को यह है कि एंटी व्हीकल थेप्ट टीम भी वाहन चोरों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह से नाकाम है।
जिले में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिसमें वाहन चोरी भी शामिल है। चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए अलग से एंटी व्हीकल थेप्ट टीम का गठन किया गया है। जिसका कार्यालय चांदनीबाग क्षेत्र में ही है। इसके बावजूद भी सबसे अधिक वाहन चोरी थाना चांदनीबाग क्षेत्र में ही हो रही हैं। मित्तल मॉल, सेक्टर-12 पार्क, सब्जी मंडी, गौशाला और सनौली रोड, सेक्टर-25 औद्योगिक क्षेत्र में सबसे अधिक वाहन चोरी होती हैं। इसके अलावा शहर क्षेत्र, तहसील कैंप थाना क्षेत्र के नूरवाला, सेक्टर-13-17 में ताऊ देवी लाल पार्क के आस-पास के क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
-- -
पिछले तीन दिन में हुई घटनाएं
-थाना चांदनी बाग क्षेत्र में गौशाला के पास दुकान के सामने खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
-रविवार को थाना चांदनी बाग क्षेत्र में सब्जी मंडी से मोटरसाइकिल चोरी कर ली।
-थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र में अजीजुल्लापुर स्थित माउंट आबू स्कूल के पास से वाहन चोर मोटरसाइकिल चोरी
-शहर थाना पुराना बस स्टैंड के पास तीन बदमाशों ने युवक से मोटरसाइकिल लूटी
-- --
वर्जन
वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए एसपी ने विशेष निर्देश दिए हैं। वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।