{"_id":"6ad0c0dba9f98862fe056209","slug":"various-competitions-will-be-held-at-bal-bhavan-from-the-21st-to-the-24th-as-part-of-the-childrens-day-celebrations-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166047-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाल दिवस महोत्सव पर बाल भवन में 21 से 24 तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाल दिवस महोत्सव पर बाल भवन में 21 से 24 तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बाल दिवस पर बाल भवन में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी 21 से 24 अक्तूबर तक बाल दिवस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया है। इस दौरान बच्चों की प्रतिभा को निखारने व उन्हें अपनी कला, रचनात्मकता एवं कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 20 प्रकार की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन बाल भवन पानीपत में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, सांस्कृतिक अभिरुचि एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। सभी प्रतियोगिताएं रितु राठी की अध्यक्षता में आयोजित होंगी।
रितु राठी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना व उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
इन प्रतियोगिताओं को किया जाएगा शामिल :
क्ले मॉडलिंग, दीया सजावट, स्केचिंग, पोस्टर मेकिंग, थाली, कलश सजावट, रंगोली, मेहंदी, रागिनी, लडक़े एवं लड़कियों के लिए मनोरंजक खेल, भाषण, समूह नृत्य, एकल नृत्य, देशभक्ति समूहगान, बेस्ट ड्रामेबाज, शास्त्रीय नृत्य, एकल गायन, फैंसी ड्रेस, हिंदी एवं अंग्रेजी सुलेख, एकांकी नाटक व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
15