फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vande Mataram will echo from schools to streets, preparations begin

Panipat News: स्कूलों से लेकर सड़कों तक गूंजेगा वंदे मातरम्, तैयारियां शुरू

Tue, 04 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 04 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Vande Mataram will echo from schools to streets, preparations begin
जिला सचिवालय में बैठक लेते डीसी। स्रोत : सूचना विभाग।
पानीपत। जिले के स्कूलों व सड़कों तक वंदे मातरम् की गूंज रहेगी। यह कार्यक्रम चार चरण में किया जाएगा। पहले चरण में चार से 10 नवंबर को इसका आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को इसके लिए उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में बैठक ली। बीजेपी जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट विशेष रूप से बैठक में पहुंचे। इसको सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन

वहीं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए एक्शन प्लान के तहत जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उपायुक्त डॉ. दहिया ने बताया कि युवाओं और विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना, जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने इसको लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सालभर में चार चरण किए जाएंगे
उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि इसको लेकर जिले में चार चरणों में साल भर आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार वंदे मातरम् @.150 का पहला चरण 7 से 14 नवंबर, दूसरा चरण 19 से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस सप्ताह),
तीसरा चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) व चौथा चरण 1 से 7 नवंबर 2026 (समापन सप्ताह) तक होगा। उपायुक्त डॉ. दहिया ने बताया कि सात नवंबर को जिले में बड़े स्तर पर कार्यक्रम कराए जाएंगे। स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, रैली, पौधरोपण अभियान, युवा मैराथन व क्विज कराई जाएंगी। इसके साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इसके साथ ही सीएपीएफ और राज्य पुलिस बैंड द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर देशभक्ति संगीत कार्यक्रम किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम् की एलईडी डिस्प्ले और ऑडियो-वीडियो बूथ भी स्थापित किए जाएंगे। जहां नागरिक स्वयं गीत गाकर अपलोड कर सकेंगे।

इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीडीपीओ राजेश शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed