{"_id":"65c2b1001960e1a43b059c77","slug":"vandalized-sarpanchs-house-demanded-rs-1-lakh-panipat-news-c-244-1-pnp1004-113273-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सरपंच के घर में घुसकर की तोड़फोड़, एक लाख मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सरपंच के घर में घुसकर की तोड़फोड़, एक लाख मांगे
Wed, 07 Feb 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बापौली (पानीपत)। बापौली खंड के रायमल गांव में कुछ लोग सोमवार की रात सरपंच के घर में घुस गए और तोड़फोड की। इसके बाद सरपंच से एक लाख रुपये मांगे न देने की सूरत में पति को गोली मारने की धमकी भी दी। सरपंच ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों पक्ष को बुधवार को तलब कियाहै।
पुलिस को दी शिकात में रायमल गांव की सरपंच सरिता ने आरोप लगाया है कि सोमवार रात को उनके घर के सामने एक गाड़ी आकर रुकी। इसमें से दो आदमी, जिनको वे जानते हैं। वे गाड़ी से उतरकर उनके घर में घुसे गए। उनके पीछे चार पांच अज्ञात लोग भी घर में घुस गए। घर में घुसकर उन्होंने तोड़फोड की और एक लाख रुपये मांगने लगे। आरोपियों ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वे पति को गोली मार देंगे।
सरपंच का आरोप है कि आरोपियों की कार का नंबर भी उनके पास है। पंचायत की तरफ से कैमरे लगाए गए हैं, उनकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास सबूत के तौर पर है। उन्होंने इसकी शिकायत थाना बापौली में देकर पुलिस से उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बापौली थाना अतर सिंह का कहना है कि सरपंच सरिता ने उन्हें शिकायत दी है। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाया था। सरपंच के बाहर होने के कारण बुधवार को समय दिया गया है। मामले की गहनात से जांच कर के उचित कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।