फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vaishali ranked fourth in BCA sixth semester

बीसीए छठे सेमेस्टर में चौथे स्थान पर वैशाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Vaishali ranked fourth in BCA sixth semester
यूनिवर्सिटी में मेरिट आने वाले विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य जगदीश गुप्ता। - फोटो : Panipat
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने बुधवार को बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें आर्य कॉलेज के दो विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। प्राचार्य डॉक्टर जगदीश गुप्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने बुधवार को बीसीए के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम में कॉलेज की वैशाली रहेजा ने 3576 अंकों के साथ चौथा स्थान और साहिबा ने 3465 अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता और कॉलेज प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य ने मेरिट में स्थान पाए विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अदिति मित्तल समेत पूरे विभाग को बधाई दी।
विज्ञापन

आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य ने बताया कि इस महीने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने कई परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जिनमें अब तक आर्य कॉलेज के लगभग 60 विद्यार्थी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। कंप्यूटर विभाग की विभागाध्यक्ष अदिति मित्तल ने बताया कि पिछले वर्ष भी बीसीए के लगभग 30 विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में स्थान बनाकर कॉलेज का नाम रोशन किया था। इस अवसर पर डॉ. रामनिवास, प्रोफेसर सतबीर सिंह, प्रोफेसर अदिति मित्तल, प्रोफेसर विकास काठपाल, प्रिया शर्मा, पूनम सिंगला समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed