फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   UTIs are on the rise among women, with lack of hygiene a major cause.

Panipat News: महिलाओं में बढ़ रही यूटीआई की समस्या, स्वच्छता की कमी बड़ा कारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
UTIs are on the rise among women, with lack of hygiene a major cause.
महिला रोग विशेषज्ञ को बीमारी के बारे में बताती महिला। संवाद
पानीपत। शारीरिक स्वच्छता की कमी से महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन (यूटीआई) की समस्या बढ़ रही है। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन गायनी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) की ओपीडी में ही इससे संबंधित करीब 60 महिलाएं आ रही हैं, इसको शारीरिक स्वच्छता के साथ शौचालय और कपड़ों की साफ-सफाई का परामर्श दिया जाता है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में गायनी की ओपीडी प्रतिदिन 200 के करीब मरीज पहुंचती हैं, इसमें करीब 60 महिलाएं यूटीआई की समस्या से ग्रस्त होती हैं। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मृति ने बताया कि महिलाओं में यूटीआई की समस्या बढ़ने लगी है, इसका मुख्य कारण शारीरिक स्वच्छता की कमी है। कई बार महिलाओं को यूरिन करते समय हल्की सी जलन होती है तो वे स्वच्छता के लिए साबुन व तेल का प्रयोग कर लेती हैं, इससे यूटीआई की समस्या को बढ़ जाती है। महिलाओं के साथ यह समस्या पुरुष व बच्चों में भी होती है लेकिन महिलाओं में ज्यादा संभावना रहती है, इसलिए महिलाओं को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। तला हुआ व ज्यादा मसालेदार खाने से परहेज करनी चाहिए। शुरुआती लक्षण को नजरअंदाज न करें। कई बार यह गंभीर बीमारी का रूप भी ले लेता है, इन्फेक्शन बढ़ने से किडनी की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन


लक्षण
-यूरिन का रंग गहरा पीला होना
-बाथरूम करते समय जलन, खुजली होना
-पेट में दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार होना
उपाय -
-बाथरूम की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
-सार्वजनिक बाथरूम का प्रयोग कम करें
-यूरिन के बाद शरीर की स्वच्छ पानी से सफाई करें
- पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं

ज्यादातर महिलाओं को शारीरिक स्वच्छता का और बाथरूम की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सर्दी के मौसम में कपड़ों को धूप लगाने के बाद ही पहने। कम सूखे गीले कपड़े पहनने से भी यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। इंफेक्शन होने पर घर में ही तेल या किसी भी प्रकार का इलाज करने से बचे, इसके लिए चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रचना, स्त्री रोग, विशेषज्ञ जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed