फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Urea was used to make handwash and soap, busted

हैंडवॉश और साबुन बनाने में इस्तेमाल कर रहे थे यूरिया, भंडाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Urea was used to make handwash and soap, busted
पानीपत। सेक्टर-6 स्थित संत नगर में एक मकान में चल रही ब्लू लाइन ऑर्गेनिक फर्म पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और कृषि विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी की। यहां हैंडवॉश और साबुन बनाने के लिए उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले टेक्निकल ग्रेड यूरिया की जगह कृषि यूरिया का इस्तेमाल किया जा रहा था। बड़ी बात यह है कि यह यूरिया सरकारी थी, जो किसानों को दी जाती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सोमवार शाम करीब चार बजे छापामारी की। इस दौरान एक मकान में अवैध रूप से चलाई जा रही फैक्टरी से 44 बैग नीम कोटेड यूरिया बरामद किया गया, जिसे सरकार सब्सिडी पर किसानों को देती है। जबकि टेक्निकल ग्रेड यूरिया काफी महंगी होती है। किसानों और सरकार दोनों को चूना लगाया जा रहा था। इसका इस्तेमाल हैंडवॉश और साबुन बनाने में किया जा रहा था। पूछताछ में फैक्टरी के कोई कागजात भी नहीं पाए गए। यह 44 बैग नीम कोटेड यूरिया एनएफएल बठिंडा कंपनी के नाम के बताए गए।
विज्ञापन

जिला क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर शमशेर सिंह दलाल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में टेक्निकल ग्रेड यूरिया का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा दूसरा यूरिया इस्तेमाल नहीं होता। उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि संत नगर स्थित मकान में हैंडवॉश और फेस वॉश के निर्माण में किसानों को मिलने वाली यूरिया का इस्तेमाल हो रहा है। छापामारी की गई तो यहां से टीम को 44 बैग यूरिया एनएफएल बठिंडा से लाई गई मिली। इस बारे में मकान मालिक दीक्षित ओबेरॉय से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह काम उनके पिता करते थे, जिसकी वर्ष 2021 में मौत हो गई। अब वह इस काम को संभालते हैं। क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर की शिकायत पर दीक्षित ओबराय और जसमेर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही फैक्टरी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed