फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uprooted the shutter and cut the ATM machine and stole Rs 3.69 lakh

Panipat News: शटर उखाड़ एटीएम मशीन को काट चुराए 3.69 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Uprooted the shutter and cut the ATM machine and stole Rs 3.69 lakh
पानीपत। चोर नांगल खेड़ी गांव में शनिवार को तड़के जीटी रोड स्थित यूनियन बैंक का एटीएम को काटकर मशीन से करीब 3.69 लाख रुपये चोरी कर ले गए। एटीएम मशीन को काटने के लिए चोरों ने एटीएम का शटर उखाड़ा। जैसे ही एटीएम मशीन काटने का अलार्म बैंक मैनेजर के फोन पर बजा तो बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और बैंककर्मी मौके पर पहुंचे तब तक चोर मशीन काटकर कैश रखने की कैसेट चोरी कर ले जा चुके थे। चोरों ने मात्र तीन मिनट में इस वारदात को अंजाम दिया। एटीएम किराए की दुकान में था।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर की शिकायत पर थाना सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी शहर में कई बार एटीएम मशीन उखाड़ कर चोरी की वारदात सामने आ चुकी है। सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बैंक मैनेजर दिनेश कुमार निवासी नामुंडा गांव ने बताया कि वह यूनियन बैंक नांगल खेड़ी ब्रांच में मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। शनिवार अल सुबह 2:05 बजे उसके मोबाइल पर इमरजेंसी अलार्म बजा। मकान मालिक सतबीर सिंह ने फोन कर बताया कि एटीएम में कोई घुसा हुआ है और अंदर से आवाजें आ रही हैं। उसने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। वह लगभग 2:25 बजे एटीएम पर पहुंचा तो मौके पर पुलिस स्टाफ मौजूद मिला। एटीएम का शटर भी टूटा हुआ था। एटीएम मशीन कटी मिली और कैश कैसेट गायब मिली। कंप्यूटर से जांच करने पर पता चला कि एटीएम में 3.69 लाख रुपये थे। सीआईए समेत पुलिस की अन्य क्राइम यूनिट मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


बॉक्स
सीसीटीवी कैमरों को किया खराब
यूनियन बैंक की शाखा के साथ एटीएम है। इसके साथ एक्सिस बैंक का एटीएम भी है। शाखा के बाहर भी सीसीटीवी लगे हैं और एटीएम के सामने भी सीसीटीवी लगा हुआ है। चोरों ने एटीएम बूथ के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खराब कर दिया। अब बैंक और पुलिस का कहना है कि उनके पास सीसीटीवी की साफ फुटेज नहीं है। जो है उसमें कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है। जिससे उन्हें पड़ताल करने में कठिनाई आ रही है। इससे पहले भी शहर में एटीएम चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
यूनियन बैंक का एटीएम शटर उखाड़ने के बाद मशीन को काटकर 3.69 लाख रुपये चोरी करने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मौका मुआयना कर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरों ने सीसीटीवी को खराब कर दिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
देवेंद्र कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed