फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uproar over cremation of three dead bodies

Panipat News: तीन शवों के संस्कार पर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Uproar over cremation of three dead bodies
पानीपत। औद्योगिक नगरी में मानवता एक बार फिर तार तार हो गई। असंध रोड स्थित शिवपुरी में नगर निगम से पैसे न मिलने पर अज्ञात शवों का संस्कार रोक दिया गया। जन सेवा दल के सदस्य करीब पौने घंटे तक गाड़ी में लेकर खड़े रहे। शिवपुरी प्रबंधन का आरोप है कि नगर निगम ने अज्ञात शवों के संस्कारों का तीन महीने का खर्च अब तक नहीं दिया है। अधिकारी मिलने के बाद भी टालमटोल करते हैं। शहरी विधायक प्रमोद विज की मध्यस्थता के बाद शिवपुरी और जनसेवा दल ने मिलकर संस्कार का खर्च उठाया। इसके बाद तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जन सेवा दल के सचिव कमल गुलाटी शुक्रवार को तीन अज्ञात शवों का संस्कार कराने के लिए असंध रोड स्थित शिवपुरी पहुंचे। यहां प्रबंधन ने उनको अज्ञात शवों का संस्कार करने से मना कर दिया। उन्होंने इसका कारण पूछा तो बताया कि नगर निगम ने उनको अज्ञात शवों के संस्कार में आने वाला खर्च पिछले तीन महीने से नहीं दिया है। कमल गुलाटी ने इसके बाद शिवपुरी के प्रधान वेद मक्कड़ से बात की। उन्होंने अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। यह मामला शहर विधायक प्रमोद विज तक पहुंच गया। उन्होंने शिवपुरी प्रबंधन को निगम से पिछले पैसे दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद तीनों शवों का खर्च शिवपुरी प्रबंधन और जन सेवा दल ने उठाने का फैसला लिया। करीब पौने घंटे बाद तीनों शवों को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बॉक्स

निगम ने रुपये नहीं दिए तो एक से अज्ञात शवों का संस्कार नहीं
शिवपुरी प्रबंधन समिति के प्रधान वेद मक्कड़ ने बताया कि नगर निगम को अज्ञात शवों के संस्कार का खर्च देना होता है। वे 45 शवों का संस्कार कर सकते हैं। निगम ने तीन महीने के करीब 50 हजार रुपये अब तक नहीं दिए हैं। वे निगम आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं। अधिकारियों ने उनको जल्द ही पैसे देने का भरोसा दिया था, लेकिन आज तक पैसे नहीं दिए गए हैं। विधायक प्रमोद विज को एक महीने पहले अपनी समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। निगम से संस्कारों का खर्च एक लाख रुपये करने की भी मांग की थी। निगम ने पिछला खर्च और बढ़ाई राशि नहीं दी तो वे एक फरवरी से अज्ञात शवों का संस्कार नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

जन सेवा दल देता है मिट्टी
जन सेवा दल के सचिव चमन लाल गुलाटी ने बताया कि वे अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करते हैं। इसके साथ फूल गंगा में प्रवाहित करते हैं। तीन शव सात से आठ दिन से शवगृह में रखे थे। इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शवों को संबंधित थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को संस्कार के लिए लेकर आए थे। यहां संस्कार नहीं होने दिया गया। उनके फोन पर मान मनोबल करने के बाद संस्कार करने दिया गया।


वर्जन :
मामला मेरी जानकारी में नहीं
अज्ञात शवों का संस्कार न करने देने का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। निगम आयुक्त से शिवपुरी को पैसे देने संबंधित जानकारी ली जाएगी। लोगों को दुख की घड़ी में एक दूसरे को साथ होना चाहिए।
डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed