{"_id":"69ebdf9a788a9491cf0350cb","slug":"uproar-over-cleanliness-censure-motion-against-private-company-pcc-decision-to-replace-nodal-officer-panipat-news-c-244-1-pnp1001-156067-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सफाई पर हंगामा, प्राइवेट कंपनी पीसीसी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, नोडल अधिकारी को बदलने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सफाई पर हंगामा, प्राइवेट कंपनी पीसीसी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, नोडल अधिकारी को बदलने का फैसला
विज्ञापन
पानीपत। शहर की सरकार ने हाउस की बैठक में सफाई के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। पार्षद और इनके प्रतिनिधियों ने चार घंटे चली बैठक में ज्यादातर समय कंपनी और अधिकारियों को कठघरे में खड़ा किया। प्राइवेट सफाई कंपनी पर मनमानी और अधिकारियों पर उनके फैसले शहर लगाने के आरोप लगाए। हाउस ने पीसीसी कंपनी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया और हड़ताल पर बैठे कर्मियों को दो दिन में काम पर लौटने की चेतावनी दी, इसके साथ ही निगम में सफाई का नोडल अधिकारी बदलने का फैसला लिया।
हाउस ने शहर के सभी सीवरों की सफाई और मरम्मत करने समेत 14 प्रस्ताव पास किए। यमुना एक्शन प्लान के सीवर की तरह सनौली रोड और किले के सीवर की करीब 20 करोड़ की लागत से मरम्मत की जाएगी। नगर निगम हाउस की बैठक पुराना औद्योगिक कैंप कार्यालय में सुबह 11 बजे शुरू हुई। पार्षदों ने बैठक शुरू होते ही सफाई के मुद्दे को उठाया। वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि शहर में सफाई की बुरी स्थिति है। अधिकारी और ठेकेदार पार्षदों की भी नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी ने कई पार्षदों के कहे अनुसार काम करने के बजाय उल्टा धमका दिया जाता है। वार्ड-25 के पार्षद प्रतिनिधि राजपाल ने कहा कि निगम हर महीने एजेंसियों को 4.50 करोड़ का भुगतान करता है।
किसी भी वार्ड में सफाई सही नहीं है। वार्ड-25 में एक ट्राॅली दी गई है। कॉलोनियों में नाले और नालियों की सफाई पर कोई ध्यान नहीं है। अधिकारी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। पार्षद अनु शर्मा के पति अजय शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों सफाई सुपरवाइजर ने एक पार्षद पति पर हमला कर दिया था। निगम ने इनके खिलाफ बड़े दबाव में कार्रवाई की। अब सुपरवाइजर और कर्मी हड़ताल पर है। यह हड़ताल भी प्रायोजित लग रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए कार्यालय में बैठकर प्लान बना लिया। अब धरातल पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसी वार्ड में दो तो किसी में ढाई या तीन गाड़ी पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
जेई ने 400 मीटर पैमाइश बताई 300 का टेंडर लगाया
वार्ड-13 की पार्षद प्रतिनिधि आशीष ने कहा कि निगम के एक जेई ने सड़क निर्माण के लिए 400 मीटर की पैमाइश की और फिर 300 मीटर का प्रस्ताव बनाकर टेंडर लगा दिया, ऐसे में 100 मीटर सड़क निर्माण के लिए चुनौती बन रही है।
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए 3.50 करोड़ मंजूर
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए 3.50 करोड़ रुपये मंजूर किए। हाउस ने कहा कि अधिकारी समय रहते जागरूकता के कार्य करें। इससे रैंकिंग में सुधार लाया जा सके। बैठक में बाबरपुर मंडी के लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स 2010 से आवासीय क्षेत्र के आधार पर देने का प्रस्ताव पास किया। निगम इसका प्रस्ताव बनाकर निदेशालय भेजेगा। अब तक लोगों को घरों का प्रॉपर्टी टैक्स व्यावसायिक दर के आधार पर दिया जाता है।
ये प्रस्ताव पास किए
-प्रत्येक वार्ड में दो-दो लाइब्रेरी बनाई जाएंगी।
-तीन वार्ड पर एक डिस्पेंसरी बनाई जाएगी।
-नूरवाला के तालाब में सौंदर्यीकरण कर लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
-सेक्टर-13-17 में आधुनिक सुविधाओं से संपन्न लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
-सनौली रोड पर संजय चौक से बबैल नाके तक सीवर की 10 करोड़ की लागत से मरम्मत की जाएगी।
-किला क्षेत्र से बबैल नाके तक सीवर की 10 करोड़ की लागत से मरम्मत की जाएगी।
-शहर में करीब 2.68 करोड़ की लागत से छह हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
-भावना चौक से बरसत रोड तक सीसी की सड़क बनाई जाएगी।
-वार्ड-2 में निगम की जमीन की पैमाइश की चहारदीवारी की जाएगी।
-जीटी रोड खादी आश्रम से ड्रेन नंबर-एक तक 1.50 करोड़ की लागत से स्ट्रॉम लाइन बिछाई जाएगी।
-शहीद भगत सिंह मार्केट में गुरु रविदास द्वार बनाया जाएगा।
-जीटी रोड-अग्रसेन चौक सड़क पर मलिक पेट्रोल पंप के साथ माता सावित्री बाई फुले द्वार बनाया जाएगा।
-सेक्टर-11 में उस्ताद नंदलाल की प्रतिमा बनाई जाएगी।
-शहर में लाल डोरे की जमीन की पहचान कर लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा।
-सनौली रोड पर निगम की 2200 गज जमीन पर लाइब्रेरी या प्राइमरी स्कूल बनाया जाएगा।