फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uproar four times, action taken for eight hours, illegal construction demolished

Panipat News: चार बार हंगामा, आठ घंटे कार्रवाई, ढहाए अवैध निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Uproar four times, action taken for eight hours, illegal construction demolished
पानीपत। मॉडल टाउन के बाल विकास स्कूल से जाटल रोड तक पानीपत माइनर की जमीन पर प्रस्तावित रोड निर्माण के लिए निगम ने एक बार फिर अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई की। इस दौरान निगम टीम का अभियान करीब आठ घंटे चली। इसमें चार बार लोगों ने हंगामा करते हुए अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान हंगामा बढ़ता देख अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा तक बुलानी पड़ी। सुबह नौ बजे शुरू हुई ये कार्रवाई शाम पांच बजे तक चली। इसमें निगम 11 अवैध कब्जों को ही ढहा पाया। अधिकारियों का दावा है कि ये कार्रवाई जारी रहेगी। जाटल रोड तक सभी के अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। इसके बाद रोड का निर्माण पूरा होगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष हटाए थे 147 कब्जे
बता दें कि एक साल पहले सिंचाई विभाग ने अपनी इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। उस दौरान विभाग ने लगातार 14 दिनों तक कार्रवाई करते हुए 147 लोगों के कब्जे हटाए थे। इसके बाद जमीन को निगम के सुपुर्द कर दिया गया। अब निगम यहां पर करीब 1.86 करोड़ की लागत से 850 मीटर रोड बना रहा है। इसी बीच कुछ लोगों ने फिर से खाली कराई जमीन पर कब्जा कर लिया। इससे रोड निर्माण का काम फिर से अधर में अटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को 28 नवंबर को निगम सदन की बैठक में पार्षदों ने जोर-शोर से उठाया था। इसके बाद 29 नवंबर को निगम आयुक्त राहुल नरवाल अधिकारियों और तीन पार्षदों के साथ मौके का निरीक्षण करने भी पहुंचे। इसमें आदेश दिए गए कि अब जिन लोगों ने कब्जे किए हैं, उनके कब्जे हटाए जाएंगे। इस कार्रवाई के लिए निगम ने ईटीओ योगेश भारद्वाज को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लिया। उनके साथ निगम एक्सईएन राजेश कौशिक, एसडीओ अर्पित बुधवार, योगेश तोमर, जेई अजय छौक्कर और विकास शामिल रहे। टीम ने सुरक्षा के लिहाज से थाना मॉडल टाउन ने पुलिस बल भी साथ लिया।
एक का स्टे, बाकी बोले- पहले दूसरों को हटाओ
निगम टीम अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर रही थी तो कुछ लोगों ने कहा कि एक रसूखदार की इमारत बार-बार क्यों छोड़ी जा रही है। जब निगम टीम उसे हटाएगी तो वे खुद माइनर की जमीन से अपना कब्जा हटा लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि उक्त इमारत के मालिक ने कोर्ट से स्टे लिया है। स्टे हटने के बाद उस पर कार्रवाई होगी। कुछ अन्य लोगों ने कहा कि कुछ अधिकारियों के जानकारों ने भी कब्जे किए हैं। उनको हटाएंगे तो वे जमीन खाली करेंगे। इस पर अधिकारियों ने उन कब्जों को भी हटाने का काम किया। वहीं, कुछ लोग निगम टीम ने से खुद अपना सामान हटाने की गुहार लगाते नजर आए तो कुछ समय मांगते दिखे।
50 फुट में फीता, जो आएगा ध्वस्त होगा
अधिकरियों ने सिंचाई विभाग की निशानदेही पर माइनर की जमीन पर फीता लगाते हुए कहा कि ये उनकी जमीन है। इस 50 फुट के दायरे में अगर किसी का भी मकान, दीवार आएगी तो वे उसे ध्वस्त कर देंगे। इसमें कोई लापरवाही या सिफारिश काम नहीं आएगी। अधिकारियों ने पूरा दिन में करीब 100 मीटर के एरिया को कब्जा मुक्त कराने का काम किया। इस दौरान जगह जगह सड़क के रास्ते के लिए फीता लगाकर पेमाइश की।



बिना पक्षपात हटेंगे कब्जे : अधिकारी
मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे एक्सईएन राजेश कौशिक, एडीओ अर्पित बुधवार, एमई योगेश तोमर ने कहा कि जिन लोगों ने इस जमीन पर अवैध कब्जे किए हैं, उनको हर हाल में हटाया जाएगा। इसमें कोई पक्षपात नहीं होगा। निगम की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed