फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uproar after debate between youth of two communities on social media

Panipat News: सोशल मीडिया पर दो समुदायों के युवाओं में बहस के बाद हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Uproar after debate between youth of two communities on social media
पानीपत। नूंह हिंसा के बाद पानीपत में सोशल मीडिया पर दो समुदायों के युवाओं के बीच बहस के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मामला पुलिस थाने पहुंच गया। आरोप है कि समुदाय विशेष के दो युवाओं ने हिंदू राष्ट्र के नाम पर गालीगलौज करते हुए वीडियो डाला। उन्होंने कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही तो उसके समर्थन में समुदाय विशेष का एक अन्य युवक आ गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और गोरक्षा दल के सदस्यों ने किशनपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर लिया और जय श्री राम के नारे लगाए। सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर समुदाय विशेष के एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

खटीक बस्ती निवासी युवक ने किशनपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से पूरे देश में भगवा लहराने का स्टेटस लगाया था। समुदाय विशेष के नाम से बने एक अन्य एकाउंट से उसके विरोध में गालीगलौज का वीडियो अपलोड कर दिया गया। उसने कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही तो समुदाय विशेष के युवक के समर्थन में एक अन्य अकाउंट से मैसेज आया। उसने भी गालीगलौज की। इस पर उसने बृहस्पतिवार को सुबह किशनपुरा पुलिस चौकी को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार देर शाम को किशनपुरा पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने यहां आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी के बाहर भी नारेबाजी शुरू कर दी। गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज पर भी लोग जमा हो गए और उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। लोगों से अपील है कि समन्वय बनाकर रखें और किसी प्रकार की धार्मिक भावना भड़काने वाले वीडियो या बात न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत सिंह शेखावत, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed