Simmi Murder Case: पुलिस जल्द पेश करेगी चार्जशीट, क्राइम सीन रिक्रिएट करने से लेकर हर सबूत की है वीडियोग्राफी
शीतल हत्याकांड में पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी। रिमांड के दौरान पुलिस के डर से अपने हर आरोप को सुनिल कबूल करता गया। ऐसे में पुलिस को सारे सबूत इकट्ठा करने में ज्यादा समय नहीं लगा। डिटेल में पढ़ें खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी हत्याकांड के मामले में आरोपी शीतल का दोस्त सुनील शुरुआत में जिस तरह मामले को उलझा रहा था, वह रिमांड के दौरान पुलिस के डर से अपने हर आरोप को कबूल करता गया। ऐसे में पुलिस को सारे सबूत इकट्ठा करने में ज्यादा समय नहीं लगा। आरोपी ने थोड़ी सी सख्ताई के बाद वारदात में प्रयुक्त चाकू के बारे में जानकारी दी।अब पुलिस उसी तेजी के साथ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में लगी है। पुलिस अधीक्षक पूरे मामले की पहले दिन से हर बिंदु की रिपोर्ट ले रही है। इसमें आरोपी का कबूलनामा और शीतल की बहन की गवाही के साथ उन तीनों के मोबाइल की कॉल डिटेल मुख्य हैं। पुलिस का मानना है कि आरोप तय करने के लिए ये सबूत बहुत हैं।
पुलिस दाखिल करेगी चार्जशीट
हरियाणवी मॉडल की हत्या होने के कारण यह मामला कई दिन तक चर्चाओं में रहा। जिस कारण अब पुलिस ने इस मामले में तेजी से विवेचना शुरू कर दी। पुलिस ने सभी साक्ष्यों की वीडियोग्राफी कराई है और ई-साक्ष्य एप पर अपलोड कर दी है जिसमें क्राइम सीन रिक्रिएट की वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, खून से सना चाकू और फोरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट शामिल हैं। एसपी ने सीआईए-1 टीम को इस मामले में एक सप्ताह के अंदर आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं जिससे जल्द से जल्द इस मामले में आरोपी को सजा दिलाई जा सके।
शीतल हत्याकांड में ज्यादा बड़ा कुछ नहीं था। आरोपी के आरोप कबूल करने पर चार्जशीट बनाई जा रही है। इसमें पुराने झगड़े के साथ हत्या के दिन के पूरे घटनाक्रम को शामिल किया जाएगा। इसे जल्द ही न्यायालय में दाखिल किया जाएगाः सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
14 जून को की थी सिम्मी की हत्या
सिम्मी चौधरी की उसके दोस्त इसराना के सुनील ने 14 जून को चाकू से गला रेत हत्या कर दी थी। उसने शीतल को सात बार चाकू मारे थे। हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया था और अपनी कार को भी नहर में कूदा दिया था। 15 जून को पुलिस ने कार को नहर से बरामद कर लिया था लेकिन उस समय तक हत्या की बात सामने नहीं आई थी। आरोपी सुनील भी चुप्पी साधे हुए था। वह कुछ भी नहीं बोल रहा था। 15 जून की शाम को शीतल की बहन नेहा ने मतलौडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और अगले दिन उसका शव सोनीपत जिले खांडा गांव के पास एनसीआर चैंनल नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्य आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया और सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान सुनील ने हत्या के आरोप स्वीकार किए और बताया कि शीतल ने उसे धोखा दिया था। जिस कारण उसने उसकी हत्या कर दी थी।
ये भी पढ़ें: सिम्मी हत्याकांड में नया खुलासा: हत्या से पहले भी सुनील ने बनाया दबाव... शीतल ने किया इनकार; कई और राज खुले