{"_id":"65f0d6413cc7ed2142000ec4","slug":"up-to-20-people-can-take-admission-in-ignou-courses-dr-dharampal-panipat-news-c-244-1-sknl1016-115163-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू के पाठ्यक्रमों में 20 तक ले सकते हैं दाखिला : डॉ. धर्मपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू के पाठ्यक्रमों में 20 तक ले सकते हैं दाखिला : डॉ. धर्मपाल
विज्ञापन
पानीपत। ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) भारत ही नहीं अपितु विश्व का सबसे प्रसिद्ध व प्रख्यात विश्वविद्यालय है। ये जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्मपाल ने दी। उन्होंने बताया कि इग्नू में दाखिले के लिए साल में दो बार जनवरी सत्र और जुलाई सत्र में आवेदन किए जाते है। जनवरी सत्र की दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है। इग्नू में दाखिले की अंतिम तिथि 10 से बढ़ाकर 20 मार्च कर दी
गई है।
उन्होंने बताया कि जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते है, उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है।
इन पाठ्यक्रम में ले सकते हैं दाखिला
जिन विद्यार्थियों ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है। ऐसे विद्यार्थी इग्नू से बीए, बीकॉम, बीएससी, बैचलर ऑफ कॉमर्स इन एकाउंटेंसी एंड फाइनेंस, बीसीए, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, बीटीएस और बैचलर ऑफ सोशल वर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी बैचलर ऑफ आर्ट्स आनर्स इन इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, राजनीतिक विज्ञान, साइकोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशलॉजी, इंग्लिश आदि में भी दाखिला ले सकते हैं।