फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Unknown remained in the first priority list, now students are wandering for admission

Panipat News: पहली वरीयता सूची में रहे अंजान, अब दाखिले के लिए भटक रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Unknown remained in the first priority list, now students are wandering for admission
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को दूसरी वरीयता सूची जारी होने के बाद फीस जमा करवाने की प्रक्रिया शुुरू हुई। शनिवार को जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनमें कई विद्यार्थी ऐसे भी थे, जिनका पहली वरीयता सूची में नाम आ चुका था लेकिन दाखिला शेड्यूल की जानकारी के अभाव में दाखिला लेने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

अब दूसरी वरीयता सूची जारी होने के बाद पहली वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थी दाखिला करवाने पहुुंचे। वे दाखिले के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन उनका दाखिला नहीं हो पाया। हालांकि नियमानुसार दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला लेना होगा। ओपन फिजिकल काउंसलिंग 17 जुलाई को होगी। छात्रों की सहायता के लिए कॉलेजों में फीस काउंटर बनाए गए हैं ताकि युवाओं को फीस जमा करवाने में कोई असुविधा न हो। उच्चतर शिक्षा हासिल करने के लिए लड़कियां ज्यादा रूचि दिखा रही हैं। कॉलेजों में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान यूजी प्रथम वर्ष में अब तक 63507 विद्यार्थी दाखिला करवा चुके हैं। 39678 छात्राओं ने दाखिला लिया है। प्रदेश के 344 कॉलेजों में 87 कोर्सेज के लिए 139797 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। दूसरी वरीयता सूची जारी होने के बाद शुक्रवार को 568 जबकि शनिवार को 3447 विद्यार्थियों ने दाखिला करवाया है। यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला करने के मामले में जिले का आर्य पीजी महाविद्यालय का प्रदेश में सातवां तथा जिले में पहला स्थान है। आर्य महाविद्यालय में 993 दाखिले हो चुके हैं जो जिले के सभी 14 कॉलेजों में सबसे ज्यादा हैं। अब तक हुए दाखिलों में से 1489 दाखिलों के साथ एनआरएस राजकीय महाविद्यालय प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है। दूसरी वरीयता सूची के आधार पर विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने के मात्र दो दिन शेष हैं। विद्यार्थी 15 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन




पीजी कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार 12 जुलाई से शुुरू हो चुकी है। पीजी कक्षाओं के लिए आवेदन का इंतजार कर रहे विद्यार्थी 25 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकेंगे। प्रदेश के 208 पीजी कॉलेजों में 64 कोर्सेज के लिए 3383 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। शनिवार को 1467 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया जबकि शुक्रवार को 1915 ने पंजीकरण करवाया था। दस्तावेजों की जांच 27 जुलाई तक होगी। पहली वरीयता सूची 30 जुलाई को जारी होगी। विद्यार्थी दो अगस्त तक फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरे चरण की फिजिकल काउंसलिंग 05 अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन-

उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार पहली और दूसरी वरीयता सूची में दाखिले से वंचित विद्यार्थी 17 जुलाई को होने वाली फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकते हैं। दूसरी वरीयता सूची के अनुसार विद्यार्थी अब 15 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे। वहीं, पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed