फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Union took out farmer labor parade regarding demands

Panipat News: मांगों को लेकर यूनियन ने निकाली किसान मजदूर परेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Union took out farmer labor parade regarding demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान समालखा में किसान मजदूर परेड निकाली गई। यह परेड नई अनाज मंडी से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग, पुलिस चौकी, जीटी रोड पुल के नीचे से रेलवे रोड पर मेन बाजार से रेलवे स्टेशन तक निकाली गई। इसमें किसानों, मजदूरों, सामाजिक संगठनों, यूनियनों, संस्थाओं के कार्यकर्ताओं हिस्सा लिया।
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य संयुक्त सचिव राजेंद्र ने कहा कि हम एनपीएफएएम को तीन काले कृषि कानूनों का नया संस्करण मानते हुए पूरी तरह खारिज करते हैं और इसे रद्द कराने के लिए संघर्ष करेंगे। सांसद कार्यालयों के समक्ष जन प्रतिनिधिमंडल का आयोजन किया जाएगा। एमएसपी की कानूनी गारंटी, सभी किसानों और कृषि श्रमिकों के लिए कर्ज माफी और नौ दिसंबर 2021 की लंबित मांगों को पूरा करने तक संघर्ष जारी रहेगा। मोर्चा पांच मार्च से राज्यों की राजधानियों, जिला और उपमंडल स्तर पर पक्के मोर्चे स्थापित करने का भी आह्वान किया है। श्रम कानूनों को भी रद्द करने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष प्रीतम रावल ने केंद्र सरकार की राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति फ्रेमवर्क को किसानों के खिलाफ साजिश बताया। सरकार मंडियों का निजीकरण करके बहुराष्ट्रीय कंपनियों और कॉरपोरेट को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मांगों को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विधानसभाओं का सत्र बुलाने और प्रस्ताव पारित करने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष कंवर सिंह, यूनियन के जिलाध्यक्ष रोहतास, ओमपाल, रोहतास, सतबीर राठी, प्रेम चौकीदार, एडवोकेट विनय कुमार, सीताराम, प्रवीण कुमार, वेदपाल और बिट्टू राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed