फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Union Minister Manohar Lal taught election lessons to the workers

Panipat News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया चुनावी पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Manohar Lal taught election lessons to the workers

विज्ञापन
पानीपत। केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को जीटी रोड स्थित कार्यालय में नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव की रणनीति बनाने के साथ लोगों के बीच में जाकर प्रचार-प्रसार करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। भाजपा ने लोगों की पसंद के उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

केंद्र के बाद प्रदेश और अब शहर में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। ट्रिपल इंजन की सरकार में बेहतर विकास कार्य किए जाएंगे। कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर सरकार की नीति और नीयत के बारे में विस्तार से जानकारी दें। अब मतदान का दिन ज्यादा दूर नहीं है। वे दिनरात युद्ध स्तर पर चुनाव के लिए काम करें। इसके लिए पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों , शक्ति केंद्र प्रमुख, त्रिदेव व बूथ अध्यक्ष को काम करना होगा। इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता व जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed