फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Union Energy Minister Manohar Lal met the villagers

Panipat News: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने ग्रामीणों से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Union Energy Minister Manohar Lal met the villagers
गांव आसन कलां के ग्रामीणों से मिलते ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल। संवाद - फोटो : Samvad
मतलौडा। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल शनिवार को आसन कलां गांव के ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से थर्मल पावर प्लांट की आवासीय काॅलोनी के फील्ड हाॅस्टल में मुलाकात की।
विज्ञापन

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने ग्रामीणों के साथ कमरे में करीब एक घंटे बैठक की। ग्राम पंचायत सरपंच जोगिंद्र सिंह, मास्टर रविंद्र सैनी व सिवाह मंडलाध्यक्ष संजीव दहिया ने मंत्री मनोहर लाल को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। मंत्री ने ग्रामीणों के साथ 10 कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव में पीने के स्वच्छ पानी का पूरा प्रबंध होगा। गांव में दो एकड़ में पार्क व व्यायाम शाला बनेगी।
विज्ञापन

गांव का तालाब माॅडल बनाया जाएगा। फिरनी को पक्की व साफ सुथरा बनाने के लिए भी ग्रांट जारी की जाएगी। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और लाइब्रेरी बनाई जाएगी। आयुष केंद्र बनाया जाएगा। इस दौरान सरपंच से गांव के गरीब व बेसहारा व्यक्तियों का ब्योरा मांगा गया ताकि उनकी हर संभव मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, एचपीजीसीएल के निदेशक अमित दिलबागी व एसई सूरजभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed