फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Under the campaign, 10 children were enrolled after conducting a survey

Panipat News: अभियान के तहत सर्वे कर 10 बच्चों का किया नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Under the campaign, 10 children were enrolled after conducting a survey
पानीपत। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिंझौल के शिक्षकों ने गांव में घर-घर जाकर सर्वे किया। इस दौरान अभिभावकों व बच्चों को सरकारी स्कूल में दी जानी वाली सुविधाओं की जानकारी देने के साथ-साथ सरकारी स्कूल में बच्चों का दाखिला करवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

राजकीय स्कूल बिंझौल में कार्यरत जेबीटी शिक्षक हरिओम ने बताया कि हम सबने ठाना है, जिले को जीरो ड्राॅप आउट बनाना है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जिले को ड्रॉप आउट बनाने व नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को भी स्कूल के शिक्षकों ने मुख्याध्यापक मोहन लाल शर्मा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बिंझौल गांव और आस-पास की कालोनियों में घर-घर जाकर सर्वे किया। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। ग्रामीणों ने सहमति जताई कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाएंगे। मुख्याध्यापक मोहन लाल शर्मा और प्राइमरी स्कूल मुख्याध्यापिका अनीता देवी की देखरेख में शनिवार को 10 बच्चों का नामांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed