फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uncle was molesting for a year, niece told police

पानीपत: मामा एक साल से भांजी से कर रहा था छेड़छाड़, भांजी ने पुलिस को बताई आपबीती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Uncle was molesting for a year, niece told police
पानीपत। सेक्टर-29 थानाक्षेत्र के एक गांव में मामा ने एक साल तक भांजी के साथ छेड़छाड़ की। वह 10वीं कक्षा की छात्रा है। इस कृत्य में छात्रा की मां ने भी अपने भाई का ही साथ दिया। इस बारे में नाना को बताया तो नाना ने छात्रा के साथ मारपीट की। आरोप है कि छात्रा की नानी ने भी आरोपी का साथ दिया। छात्रा ने इस बारे में अपने पिता, बुआ और दादी को बताया तो पिता उसे लेकर थाने में पहुंचे। छात्रा ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराकर आरोपी मां, मामा, नानी और नानी पर केस दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि वह मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली है। उसकी मां कई साल से उसके पिता से अलग सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने मायके में रहती है। उससे छोटी उसकी एक बहन व दो भाई हैं। वह यहां सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उसकी मां के यहां कई आदमियों के साथ अवैध संबंध हैं। उसकी मां उसे भी ऐसा करने को कहती है। उसकी मां के पास आने वाले योगेश और सोमबीर ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की। उसकी मां भी उनका ही साथ देती थी। उसके मामा ने सितंबर 2021 में उसके साथ छेड़छाड़ शुरू की और रोज करता था। उसने अपनी नानी, नाना को बताया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वह 15 अगस्त को यहां से भागकर अपने गांव अराईपुर पहुंची। वहां पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed